महाशिवरात्रि विशेष : राशिनुसार करें इन शिव मंत्रों का जाप, हटेंगी सब परेशानी जीवन होगा खुशहाल

महाशिवरात्रि के दिन इन मंत्रों के करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी, आपकी दिनों-दिन तरक्की होगी और आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। जानिए विभिन्न राशि वालों को आज के दिन किस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए।

शुभ मुहूर्त

इस बार शिवरात्रि 3 मार्च की रात 12:43 बजे से शुरू हो जाएगा जो मुहूर्त 4 मार्च को रात 1:54 तक रहेगा श्रवण नक्षत्र 4 मार्च की सुबह शुरू होगा, ऐसे में इसी दिन शिवरात्रि मनाना शुभ होगा।

महाशिवरात्रि के दिन करने उपवास और शिव पूजन करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी, आपकी तरक्की होगी और आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

जानिए राशि अनुसार इस दिन किस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए जो आपको सफलता प्रदान करेगा।

मेष राशि
आज महाशिवरात्रि के दिन आप शिवजी के अघोर मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
‘ॐ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।

👉वृष राशि
आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए-
‘ॐ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ॐ नमः’।।

👉मिथुन राशि
आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए-
‘ॐ शिवाय नमः ॐ’।।

👉कर्क राशि
आप इस मंत्र का जाप करें-
‘ॐ शं शिवाय शं ॐ नमः’।।

👉सिंह राशि
महाशिवरात्रि के दिन आप इस मंत्र का जाप करें-
‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

👉कन्या राशि
आपको इस दिन शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥’

👉तुला राशि
आप इस मंत्र का जाप करें-
‘ॐ शं भवोद्भवाय शं ॐ नमः’।।

👉वृश्चिक राशि
आप आज के दिन इस मंत्र का जाप करें-
‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।

👉धनु राशि
आप इस दिन इन विशेष मंत्रों का जाप करें-
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय,
पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः।1

कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ॐसम संख्याम सावित्रीम् जपेत् ।2
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।3

👉मकर राशि
आप आज महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करें-
‘ॐ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ॐ।।

👉कुंभ राशि
इस मंत्र का जाप करें-
‘ॐ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ॐ नमः शिवाय’।।

👉मीन राशि
आप आज के दिन इस मंत्र का जाप करें-
‘ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ’।।

प्रेषक/लेखक:
आचार्यअशोकानंद जी महाराज
योगीराज पीठाधीश्वर, बिसरख धाम

यह भी देखे:-

"हिंदुस्तान में हिंदू का अस्तित्व" पुस्तक का विमोचन व विचार गोष्ठी का आयोजन
अल्फा वन  शिवमहापुराण कथा:  पूरे जगत में सभी स्त्री हैं, मात्र नारायण ही हैं पुरुष :  आचार्य शिवकुम...
बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जहांगीरपुर क्षेत्र
आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन साल प्रथम वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहा है..
नोएडा पॉकेट 7 सेक्टर 82 में धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह
'स्टेट ऑफ द आर्ट' फैसिलिटी से लैस 'अयोध्या धाम' है कई मायनों में खास
कल का पंचांग, 26 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव का शुभारंभ 19 सितम्बर से , रागिनी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ...
कल का पंचांग, 2 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 दिसंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 22 फरवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्राम अनंगपुर, जिला फरीदाबाद मे बड़ी हथिया नारायण पर्वत पर बाबा मोहन राम हुए विराजमान
जानिए, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा एवं विधि, बता रहे हैं पं.मूर्तिराम आनन्द बर्द्धन नौटियाल
नवरात्रा सेवक दल (NSD) द्वारा आठवां विशाल नवरात्र महोत्सव आयोजन
कल का पंचांग, 1 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त