ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

ग्रेटर नोएडा: शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर दादरी विधानसभा एवं दनकौर विकासखंड के बूथ प्रभारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधीर तोमर ने किया। इस बैठक में बसपा के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के प्रभारी सतवीर नागर भी शामिल हुए। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र सिसोदिया उर्फ बॉबी ठेकेदार ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में चल रही वर्तमान केंद्र सरकार का कार्यकाल लगभग पूरा होने वाला है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वायदे कर और झूठ बोल कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनने के बाद जनता से किये हुए किसी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के हालात सामान्य नहीं है। भाजपा अपने राजनैतिक हित को साधने के लिए देश को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश मे महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी जैसी समस्या विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन सरकार इन सब से बेपरवाह देश को सम्प्रदाय और जातियों में तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद की नई परिभाषा गढ़ रहे है, हमें उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपने बूथ पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर भेजेने का काम करें। इस मौके पर बसपा के लोकसभा प्रभारी सतवीर नागर ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा घबराई हुई है। अबकी बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में उसका खाता नहीं खुलने वाला। अखिलेश यादव और बहन मायावती ने जनता की भावनाओं को समझते हुए गठबंधन का जो साहसिक फैसला लिया है वह देश की राजनीति का इतिहास बदलने वाला होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से बसपा जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, नवीन भाटी हाजी ननका ,सुधीर भाटी, लोकमन प्रधान, इंद्रपाल छौकर, रामटेक कटारिया, कृष्णा चौहान, इंतजार खान, रविंद्र प्रधान, विजेंद्र नागर, सोरन प्रधान, सुनील भाटी, शिमला यादव, विनीत भाटी, फिरदौस शहनाज, राघवेंद्र दुबे, विक्रम प्रधान, सनी चौटाला जगबीर नंबरदार, अकबर खान, रघुराज यादव, कृशान्त भाटी, अमित रौनी, अनीस अहमद, दिनेश चौहान, राहुल राणा, पंडित दीनदयाल, वीरेंद्र भड़ाना, योगेश चौधरी, विक्रम टाईगर, दयाराम शास्त्री, सत्यप्रकाश नागर, सतेंद्र नागर, कपिल सैफी, वकील सिद्दीकी, यशपाल सिंह, रोहित बसोया,विपिन नागर, अमन नागर, नसरुद्दीन मलिक, हारुन सैफी, नईम मेवाती, गजेंद्र भाटी, इमरान, सोनू खान, बलेश्वर बाल्मिक, संजय धीरन, चौधरी हसरुद्दीन, राहुल यादव, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र अधाना, लखन जाटव, ललित यादव, टीटू यादव, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मप्र में किसानों के साथ हुई हिंसा की कि निंदा
भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता की टीम ने ईद मुबारकबाद किया
ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत 
अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण, 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 में संप...
ग्रेटर नोएडा गणेशोत्सव में शुरू हुआ रागनियों का रंगारंग कार्यक्रम
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया
नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू, जिला प्रशासन हुआ एक्टिव , होर्डिंग व बैनर ...
ग्रेटर नोएडा में गूंजा जय जगन्नाथ: अल्फा-1 से निकली भव्य रथ यात्रा, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
कल का पंचांग, 14 अक्टूबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
शारदा विश्वविद्यालय मतदान केंद्र में वोटरों के सहूलियत के लिए खास प्रबंध
एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, "एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प...
शहरी व गांवों के रखरखाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 858 करोड़
28 अगस्त को दोपहर महज 12 सेंकेंड में होगी देश की उंची इमारत में से एक ट्वीन टावर ध्वस्त
प्रोटोटाइप से नवाचार तक: IIC कार्यशाला ने इंजीनियरिंग में बदलाव की दिशा तय की