लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर चेकिंग के दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास औरंगपुर ग्राम के जंगल से एक ट्रक नंबर को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार की दोपहर को पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास के ग्राम औरंगपुर के जंगल से पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जब चेकिंग के लिए उक्त ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब ट्रक के पास जाकर देखा तो उसमें लाखों रुपए की अवैध शराब की 250 पेटियां हरियाणा मार्का भरी थी। पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ समय पहले अवैध शराब को मिलावटी शराब से उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। वही शराब तस्कर लगातार शराब तस्करी कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। क्योंकि आगामी चुनाव के मद्देनजर वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब मतदाताओं को पड़ोसी जाती है जिससे लोग प्रभावित होते हैं।

सस्ते दाम पर हरियाणा में अवैध शराब का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले भी यहां अवैध शराब की तस्करी अलग अलग तरह से की जा रही है। वहीं ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के बनने से भी अवैध शराब हरियाणा से तस्करी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कहा जाए तो तकरीबन दो माह में करोड़ों रुपए की अवैध शराब नोएडा पुलिस ने अभी तक जप्त की है। क्योंकि शराब तस्कर तस्करों का शराब तस्करी करने का तरीका अलग अलग होता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी हरियाणा से उत्तर प्रदेश में अवैध शराब का सिलसिला जारी है। अवैध शराब बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जनपदों में परोसी जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसे रोकने के लिए काफी प्रयास किए हैं। लेकिन शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी देखे:-

Weather Update 5 August: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में अगले कुछ घटों में हो सकती है बारिश
नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी, ठग पहुंचा हवालात
इन 5 चीज़ों को डाइट में शामिल कर रख सकते हैं अपनी किडनी को हेल्दी
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी ने कहा,  मेरे पति की मौत का जिम्मेवार संवित पात...
गृह कलेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी पर लटक कर दे दी जान
महागुन सोसाइटी में तोड़फोड़ करने वाले 13 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विजयादशमी पथ संचलन संपन्न
संसदीय समिति की फेसबुक, गूगल को दो टूक- नए IT नियमों का करना होगा पालन
एचसीएल फाउंडेशन ने ''नन्हे परिंदे'' पहल के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के साथ अपनी साझेदारी क...
भारतीय किसान यूनियन अंबावता जल्द करेगी तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आन्दोलन
GMA का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, “भविष्य को सशक्त बनाना – भारत की दिशा” पर हुआ मंथन
अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदगी की शिकार हुई थी 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता, 21 सितंबर तक पुलिस रिमा...
नन्हक फॉउंडेशन बिगनिंग मिशन एजुकेशन ने मनाया मदर्स डे, 
देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, डीएम को सौंपा ज्ञापन