यमुना एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर चुहड़पुर गांव के पास तेज रफ़्तार के कारण वैगनार कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर 0 पॉइंट से तकरीबन 4 किलोमीटर की दूरी पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जिसमें आगरा की तरफ से तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दिल्ली के रहने वाले सुनील की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल ने बताया कि यह यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते प्रयागराज से दिल्ली अपने घर जा रहे थे। अचानक से कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर जा टकराई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वही तीन लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है। घायल के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर अपने मरीजों का हाल जाना।

कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आगरा की तरफ से तेज रफ्तार वैगनआर कार आ रही थी। जो असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

यह भी देखे:-

यूपी बजट पर किसान सभा का हमला: “राहत नहीं, सिर्फ दिखावा”
औषधि निरीक्षक का कार्रवाई अभियान जारी, गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी
ग्रेटर नोएडा में रामलीला के सातवें दिन “सीता हरण” प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर
गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
"एक पेड़ मां और गुरु के नाम" थीम पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बाल वन की स्थापना, 5000 फलदार पौधों ...
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
संजय भाटी जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नियुक्त
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, बिना सूचना दिए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेत...
निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
IEA ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, बृज के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी
अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत चारागाह विकास से ग्रामीण रोजगार और पशुधन उत्पादकता में होगा इजाफा
अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी निर्माण को लेकर आवंटन पत्र जारी करने की मिली हरी झंडी
ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक सभा सम्पन्न, "मंजूषा" पत्रिका का हुआ विमोचन
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...