पैराशूट प्रत्याशी सहन नहीं करेंगे कांग्रेसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी के अन्दर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. पिछले दिनों मीडिया में आई ख़बरों से इसका पता चल रहा है. जिसमें बताया गया है हाईकमान से संकेत मिलने के बाद पार्टी के स्थानीय नेताओं के तेवर बगावती हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर की सीट किसी बाहरी को जाता देख छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले स्थानीय नेता अब एक मंच पर आते दिख रहे हैं.

कांग्रेस हाईकमान की ओर से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से किसी बाहरी को टिकट देने की संभावना को देखते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेता एकसाथ लामबंद होने लगे हैं। और तो और बताया जा रहा है जो अपना दावा ठोकने के मोड़ में हैं वो सभी अब एकजुट होकर कांग्रेस हाईकमान को सीधे तौर पर चेतावनी तक दे दी है कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से किसी बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा हुआ तो कार्यकर्ता प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं पुरजोर विरोध करेंगे। पैराशूट के माध्यम से प्रत्याशी को उतारने की पार्टी की रणनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हर सीट पर दमदार प्रत्याशी तलाश कर रही है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बैठक के दौरान गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस की स्थिति का मंथन किया गया। इस मंथन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पत्नी रमा पायलट को गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पत्नी रमा पायलट को गौतम बुद्ध नगर या गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

बता दें रमा पायलट का सुसराल ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में हैं जो गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। रमा पायलट का मायका गाजियाबाद के शक्लपुरा में है। इसे देखते हुए रमा पायलट को गौतमबुद्ध नगर या गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी बनाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो गौतमबुद्ध नगर में पार्टी हाईकमान इस बार गुर्जर बिरादरी को साधने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी हाईकमान गुर्जर बिरादरी पर दांव लगाते हुए रमा पायलट को प्रत्याशी बना सकती है।

यह भी देखे:-

जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
चौधरी चरण सिंह जी का जीवन और किसानों के हित में उनका संघर्ष, हम सभी के लिए प्रेरणादायी है : धीरेन्द्...
बबलू सेन बने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के पुनः प्रदेश सचिव
उत्तर प्रदेश में बिजली मूल्य वृद्धि पर भाकियू ने तहसील स्तर पर दिया धरना
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को दी जन्मदिन की बधाई  
निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी नेता किया नामांकन
बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
रामनाथ कोविंद जीते राष्ट्रपति चुनाव, 25 जुलाई को 14 वें राष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ
दादरी परिवर्तन यात्रा के छठे दिन शाहपुर से नूरपुर तक पहुंचे अक्षय चौधरी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
किसानों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
भाजपा ने किया गौतम बुद्ध नगर में चेतना महाभियान बैठक के तहत वोटरों से संवाद
Women Reservation Bill: नई संसद में बिल पर चर्चा शुरू, सोनिया गांधी ने पक्ष में वोट किया
कांग्रेस कार्यालय में महिला शक्ति की गूंज: भारती त्यागी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में जोश
"उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए ग्रामीण सड़कों का निर्माण जरूरी"  : धीरेन्द्र सिंह 
नोएडा : अनाथ बच्चों के बीच मनाया अखिलेश यादव का 45 वां जन्मदिन
भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र भाटी डाढ़ा