आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम बी.एन . सिंह ने की बैठक

ग्रेटर नोएडा। जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। आज बिसरख बालक इंटर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रथम बैठक आहूत करते हुए चुनाव तैयारी के संबंध में विस्तार परक रूप से चर्चा की गई और इस अवसर पर जिला अधिकारी बीएन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को संपन्न कराने में सभी नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः सभी अधिकारी गण अपने अपने कार्य में तत्काल प्रभाव से जुट जाएं और अपनी तैयारियां करनी आरंभ कर दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक गतिविधि को संपन्न कराया जाएगा और इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर तुरंत एमसीसी से संबंधित अधिकारियों का कार्य तुरंत आरंभ किया जाना है। अतः सभी अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और जैसे ही आदर्श आचार संहिता लागू की जाए संबंधित अधिकारियों के द्वारा 24 घंटे में जनपद के सभी बैनर पोस्टर एवं अन्य सामग्री हटाए जाने की कार्य योजना पहले से ही तैयार रखी जाए ताकि यह कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए अलग-अलग कार्यों के लिए सभी नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। अतः उनके द्वारा भी अपनी-अपनी कार्ययोजना तत्काल अंतिम रूप प्रदान किया जाए और सभी नोडल अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सभी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत तत्काल प्रभाव से अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करते हुए वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों के संबंध में व्यापक स्तर पर मैपिंग का कार्य करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पूरे मतदान केंद्रों पर मतदान का कार्य संपन्न हो सके। आयोजित महत्व प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन की क्या व्यवस्था रहेगी और किस प्रकार उनके द्वारा कार्य किया जाएगा इस संबंध में विस्तार रूप से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जैसवाल के द्वारा सभी अधिकारियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा समस्त चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होंने इस अवसर पर यह भी बताया कि सभी अधिकारियों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन प्रत्येक कार्य प्रणाली में किया जाए ताकि पूरे जनपद में निष्पक्ष स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। आयोजित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अमित राय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राज नारायण सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

समाजसेवी ओम रायज्यादा के नेतृत्व में दिव्य उपवन में स्वच्छता अभियान, कृष और सूर्या ने निभाई अहम भूमि...
आईएफएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दादरी विधायक ने घर जाकर दी बधाई
जिला पंचायत परिसर में शहीदों की स्मृति में शिलालेख का लोकार्पण, मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद महेश ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधकों व आये अभियंताओं को कार्य आवंटित, देखें सूची
शारदा यूनिवर्सिटी में "Belliatus" की धूम: पूर्वोत्तर की संस्कृति, संगीत और स्वाद का रंगारंग संगम
मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे - सतीश कनारसी , किसान कामगार मोर्चा संगठन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर आयोजित
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: दनकौर में छात्राओं को मुफ्त HPV वैक्सीन के लिए जागरूक क...
यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर उत्तर प्रदेश का सशक्त कदम
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने वीर सैनिकों का किया सम्मान
गोल्डन फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ने ग्रेनो शहर की समस्या को उठाया
World Post Day 2021: भारत में डाक सेवाओं का इतिहास, सबसे पुराना टेलीग्राम
25 नवंबर को किसान महापंचायत, मांगें न मानी गईं तो दिसंबर से दिल्ली कूच
अग्रवाल समाज ने हवन व सुंदर कांड से किया वातावरण को शुद्ध, होली मिलन समारोह रद्द होने के बाद लिया नि...
डीएमआईसी के प्रभावित किसानों नेजेवर एयरपोर्ट के किसानों का मुआवजा बढ़ाने का किया स्वागत
लूट का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस का फूलमालाओं से किया सम्मानित