ग्रेटर नोएडा : ऐसा क्या हुआ, ग्रामीणों ने कर दिया सीबीआई टीम पर हमला

ग्रेटर नोएडा। यमुना अथॉरिटी में हुए जमीन खरीद घोटाला न सिर्फ आरोपियों के बल्कि जांचकर्ताओं के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। जमीन खरीद घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम पर आज सुनपुरा गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। सुनपुरा गांव में सीबीआई गाजियाबाद इकाई में तैनात एक दरोगा की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी। दरोगा के परिवार ने सीबीआई की टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को दौड़ा लिया। सीबीआई की टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की सीबीआई की टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

जनकारी के अनुसार, आज सुबह साढ़े सात बजे सीबीआई की छह सदस्यीय टीम सुनपुरा गांव पहुंची थी। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। सीबीआई गाजियाबाद इकाई में तैनात दरोगा सुनील दत्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम ने उनके घर पहुंची थी। लेकिन दरोगा घर पर नहीं था। इस बीच सीबीआई की टीम का दरोगा के परिवार के साथ नोंक-झोंक हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को दौड़ा लिया। सीबीआई की टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यमुना अथॉरिटी के जमीन खरीद घोटाला के जांचकर्ताओं द्धारा आरोपितों को लाभ पहुंचाने के लिए भष्टाचार का खेल चल रहा था। इसकी जांच सीबीआई की टीम कर रही थी। सीबीआई ने जाल बिछाया तो पाँच लोग को जेल भेज दिया। इस मामले में यमुना अथॉरिटी के तत्कालीन तहसीलदार रणवीर सिंह, गाजियाबाद सीबीआई अकैडमी में तैनात सीबीआई के इंस्पेक्टर वी.एस. राठौर, सीबीआई के एसएआई सुनील दत्त व यूपी पुलिस के दो अफसर समेत पांच लोगों पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज़ किया था। इनमें से सुनपुरा गांव में सीबीआई गाजियाबाद इकाई में तैनात दरोगा सुनील दत्त की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी। ईकोटेक 3 इंचार्ज अनिता चौहान ने बताया कि सीबीआई की टीम के कई लोगों को चोटें आई है। सीबीआई की तरफ से आरोपियों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी देखे:-

पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, कमरे से मिला शव और खून से सने कपड़े
जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, चार हिरासत में
NEWS FLASH : बैंक के बाहर दो को गोली मारी, एक की मौत
नॉलेज पार्क पुलिस ने किए 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार
चेन स्नैचिंग करने वाला वांटेड बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद
अवैध रूप से पशु वध करने वाले पांच गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार रुपये का इनामी सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय बदमाश अनिल को पुलिस ने...
ट्रैक्टर लूट कर फरार हुआ बदमाश पुलिस एनकउंटरट में घायल 
बैंक अधिकारी को जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने 20 लाख रुपये ठगे
एक्शन में पुलिस: एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, साथी को घेरकर पकड़ा
गालीबाज नेता श्रीकांत पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर के बाद अब ठिकानों पर पहुंची GST की टीम
बीटा 2 पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी-बाइक, ...
ग्रेटर नोएडा : सरकारी गिफ्ट के चक्कर में अब बादलपुर के इस गाँव के 11 जोड़ों ने किया सात फेरों का घोटा...