डिप्टी सीएम ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरिक्षण, कहा नकल पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए जिले में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। ताकि पूरी तरीके से नकल हीन परीक्षा कराई जा सके। जिसके चलते डिप्टी सीएम ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज व मिहिर भोज इंटर ,बादलपुर इंटर कॉलेजों में पहुंचे। और परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डिप्टी सीएम का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि पूरी तरह से नकल समाप्त की जा सके। वही डिप्टी सीएम का कहना था कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ साथ वॉइस रिकॉर्डर लगाया गया है। ताकि अगर कोई नकल करता है तो आसानी से उसको चिन्हित कर पकड़ा जा सके। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। वही डिप्टी सीएम का कहना था कि भारत में इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तान के पानी के साथ साथ हुक्का पानी दोनों बंद कर सकता है। डिप्टी सीएम का कहना था कि भारत के साथ आज दुनिया भर के देश खड़े हो गए हैं। जिसके चलते पाकिस्तान घबराया हुआ है पहले पाकिस्तान शेर की तरह दहाड़ता था। लेकिन आज पाकिस्तान डरा हुआ है। जिसके चलते उसने मसूर अजर के खिलाफ कार्रवाई की है। वही डिप्टी सीएम और निरीक्षण करने के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

ग्रेटर नोएडा दादरी कस्बे में स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में मिहिरभोज इंटर कॉलेज में अचानक से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। जिसके चलते पहले से ही उनके साथ में शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम भी डिप्टी सीएम के साथ थी। ताकि परीक्षा केंद्रों पर कहीं कोई छात्र नकल करता हुआ पाया जाता है। तो उसके खिलाफ आसानी से कार्यवाही की जा सके। वह डिप्टी सीएम ने अग्रसेन इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते हुए कहा कि वह पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। ताकि पूरी तरह से नकल हीन परीक्षा कराई जा सके। वह डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कहना था कि अब एक कमरे में बैठकर आसानी से सभी छात्रों पर निगाह बनाई जा सकती है। क्योंकि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही वॉयस रिकॉर्डर को लगाया गया है। अगर कोई छात्र आपस में बात करता है तो आसानी से उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। अग्रसेन इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम सीधा दादरी में ही स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में पहुंच गए जहां उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उसके बाद डिप्टी सीएम अपने काफिले के साथ बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य, सिंह - गर्जनासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
आईआईएमटी समूह में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने बांधा समा
जेवर विधानसभा के फजालपुर और धरबरा में हुई समाजवादी किसान पंचायत
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने जीते सभी पदक
ईआरपी प्रोजेक्ट की गति बढ़ाने को सीईओ ने बनाई टीम
GL बजाज में गूंजा भक्ति का स्वर: पूरे कैंपस ने एकजुट होकर मनाई हनुमान जयंती
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तकनीकी नवाचार का उत्सव
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन "सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव" आयोजित
हरियाली तीज मेहंदी प्रतियोगिता में शहजीन सैफी, प्राची, निशा, शबनम और जीनत रही प्रथम
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
पांच शातिर लुटेरे गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
राहुल पंडित बने भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष
शारदा विश्वविद्यालय में परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपी पर कार्यशाला: नवाचार और अनुसंधान को मिला नया आयाम