बिजनेसमैन पर हमला कर लाखों की लूट

नोएडा : सेक्टर 25 स्थित जलवायु विहार में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कारोबारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात मंगलवार देर शाम की है। बैग में करीब पांच लाख रुपये थे। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के सिर पर पंच मार दिया। जिससे उन्हें काफी चोट लगी है।

प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जलवायु विहार सेक्टर 25 में रहने वाले राम कुमार गोयल (60) की दिल्ली में परचून की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह कार से घर पहुंचे थे। इस दौरान उनके पीछे से तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे। आरोपी बदमाश पहले सड़क हादसा और फिर लड़की छेड़ने की बात कह कर उनसे उलझ गए।

इस दौरान बदमाश उनके पास से रुपयों से भरा बैग लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के सिर पर पंच से हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के बैग में करीब पांच लाख रुपये थे। इंस्पेक्टर अनिल शाही ने बताया कि बदमाश कारोबारी के सिर में पंच मारकर रुपयों से भरा बैग ले गए हैं, लेकिन बैग में कितने रुपये थे यह साफ नहीं हो सका है।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का स्टिंग ओपरेशन वायरल, हुआ गिरफ्तार
जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जाने, इनसे रहे सावधान : जिला प्रशासन
नोएडा: जन्म के बाद कूड़े में फेंकी गई नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत, कलयुगी माता-पिता के खोज में जुटी प...
कंपनी में काम करने वाली लड़कियों के साथ की छेड़छाड़
चपरासी के भरोसे घायलों को छोड़कर भागे डॉक्टर, हंगामा
25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले  बुलंद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अपहरण कर फेंका, ग्राम प्रधान के अपहर...
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा सुन्दर भाटी गैंग का गुर्गा, नोएडा में गिरफ्तार
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश , 5 बदमाश गिरफ्तार
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
डबल मर्डर व लूट का वांटेड बदमाश गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यापारी के कर्मचारी को लूटा , जांच में जुटी पुलिस
हथियार के नोंक पर डिस्ट्रीब्यूटर से हज़ारों की लूट
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
दृश्यम फिल्म देखकर दिल्ली पुलिस का सस्पेंड हेड कांस्टेबल ने बनाई हत्या की प्लानिंग, रेलवे ठेकेदार ...