गैंगस्टर बदमाश अनिल दुजाना गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने गैंगस्टर बदमाश अनिल दुजाना के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जो दर्जनभर लूट हत्या जैसी घटनाओं में वांछित चल रहा था। इस ने हाल ही में एक डस्टर कार अपने साथियों के साथ मिलकर लूटी थी। जिसमें वह वांछित था। कासना पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना पर बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। बाद में इसके साथियों ने धोखे से नीरज ठेकेदार की हत्या कर दी थी.

आज एसपी देहात विनीत जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी बदमाश अंकित चौधरी पर दर्जनों लूट हत्या फिरौती के मुकदमे दर्ज है। यह इटावा का रहने वाला है। और वहां का गैंगस्टर बताया जा रहा है। यह कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का भी सक्रिय सदस्य है। अंकित अनिल दुजाना के केस की पैरोकारी करता था . अंकित से मिले मोबाईल फ़ोन के व्हाट्सएप मेसेज से पता चला महाराजगंज जेल के अन्दर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मदद से अनिल दुजाना के पत्र को व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा अंकित चौधरी को भेजा जाता था। पेशी पर किस से मिलना है। किस को बुलाना है किस से रंगदारी मांगी है। या किस को धमकी देनी है। यही सारे काम किया करता था। कासना पुलिस ने जेल पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच की जा रही है। गैंगस्टर बदमाश अनिल दुजाना का सक्रिय सदस्य अंकित चौधरी को कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर दर्जनों मुकदमे लूट हत्या फिरौती के मुकदमे दर्ज है। यह शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। यह गैंगस्टर बदमाश अनिल दुजाना गैंगस्टर का पैरोकार अपराधी तौर पर मीडिएट का काम करता है। जो पैसे के लेनदेन में जमीनों पर अवैध कब्जा कराता और करता था। अपराधी सूचनाओं को अनिल दुजाना तक पहुंचाता है। यह सारे काम वह महाराजगंज जेल पर तैनात सिपाही अरविंद के माध्यम से अनिल दुजाना का पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से लेकर गैंग में सक्रिय रूप से उसे कार्य को करता है। अनिल दुजाना पर तकरीबन 34 मुकदमे दर्ज है। जो महाराजगंज जेल में काफी समय से बंद है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि बड़े बदमाश जेल के अंदर रहकर भी अपने गैंग को संचालित कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे पंखिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बराम...
ड्राइवर ने सुलगाई बीड़ी और गैस के टैंकर में .... पढ़ें पूरी खबर
जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जाने, इनसे रहे सावधान : जिला प्रशासन
चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ़ किया
जिला प्रशासन ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के इन गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 99 हजार रुपए ठगे
युवती की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप नगदी और कीमती सामान चोरी
पुलिस में भर्ती नहीं हो सका, तो रुतबा दिखाने और युवतियों से दोस्ती करने के लिए बन गया फर्जी पुलिस वा...
पोर्नोग्राफी के मामले में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार
एक्सप्रेसवे जाम लगाने वाले किसानों पर मामला दर्ज
12 साल से फरार चल रहे हत्या आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले सात गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के उपकरण बरामद
पुलिस के हत्थे चढ़े दुजाना गैंग के आठ सदस्य
नहर में डूबे छात्र का शव मिला
तेज रफ्तार का कहर बीएमडब्ल्यू ने ई रिक्शा को उडाया नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल, हिरासत में लिए गए दो...
रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक