बीच बाज़ार में छात्रा से हुई मोबाइल लूट

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के बीटा दो साप्ताहिक बाजार के पास से बीती रात 2 ज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। यह घटना महल कासना कोतवाली से 300 मीटर की दूरी पर हुई है। बदमाशों के हौसले बुलंद है। लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है।

रविवार की बीती शाम छात्रा तानिया श्रीवास्तव अपनी मां के साथ बाजार गई हुई थी। तभी दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। हालांकि जब तक छात्रा तान्या कुछ समझ पाती तब तक बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो चुके थे। लेकिन उनकी मां ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घटनास्थल कासना कोतवाली से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। वहां पर बाजार लगा हुआ था भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां पर काफी लोग उस समय मौजूद थे। लेकिन बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

हालांकि बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार लूट चुनौती जैसी घटनाएं बढ़ रहे हैं। पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाती हुई नजर नहीं आ रही है। लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। छात्रा तान्या श्रीवास्तव अल्फा टू में रहती हैं। वह अपनी मां के साथ बाजार गए हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है। पीड़ित की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। और पूरे हर बार की तरह खानापूर्ति करती हुई नजर आई।
कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ मोबाइल लूट की घटना नहीं हुई है। छात्रा का मोबाइल फल विक्रेता की ठेली पर रखा गया था। वह भूल गई थी। और यह घटना लूट की नहीं है। इस में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति, 25 हज़ार का था ईनामी
ग्रेटर नोएडा : युवक को गोली मारी, घायल
नीट-यूजी परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी, फर्जी कंपनी चलाकर लाखों की वसूली करने वाला गैंग गिरफ्त...
पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवती से ठगी
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलवाने के नाम पर 25 करोड़ की ठगी, 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिवार सोता रहा , चोर समेट ले गए लाखों का माल , पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा को मारी गोली
लिफ्ट दे कर बच्चे से किया रेप तो छात्रा से प्रयास , आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, लूट ली चेन, अवैध हथियार समेत बाइक बरामद
शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग
फर्जी फाइनेंसर बनकर युवक से 5.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार
नोएडा होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : डिविजनल कमांडेंट समेत 5 गिरफ्तार