SP-BSP-Cong का मतलब ‘सबका विनाश’ – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा. योगी ने सपा-बसपा-कांग्रेस को ‘सबका’ की संज्ञा देते हुए कहा कि हमारा ‘सबका साथ सबका विकास’ है जबकि उनका (सपा-बसपा-कांग्रेस) ‘सबका साथ सबका विनाश’ है. वह यहीं नहीं रूके. उन्होंने आगे कहा, ”सबका यानी सपा-बसपा-कांग्रेस..हमारे सबके में विकास की बात है. इनके सबके में विनाश का बीज छिपा हुआ है.” सीएम योगी ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश के बजट पर हुई चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए तीनों विरोधी दलों पर कटाक्ष किया, ”हमारा सबका साथ सबका विकास का है. आपका सबका साथ सबका विनाश का है.. सबका यानी सपा बसपा कांग्रेस.”
पुलवामा हमला : शहीदों में सबसे ज्यादा यूपी के जवान, परिजनों को 25 लाख और एक नौकरी देने का एलान
उन्होंने कहा कि इस देश का हर नागरिक अपनी परंपराओं पर गौरव की अनुभूति करता है. भारत की संस्कृति पर गौरव की अनुभूति करने का प्रयास किया होता तो संभवत: कांग्रेस केन्द्र और उत्तर प्रदेश में अपने न्यूनतम स्तर पर नहीं आती. ये स्थिति आयी है तो इसलिए आयी है क्योंकि (कांग्रेस ने) देश की परंपरा और संस्कृति का अपमान किया. ”वोट लेना हो तो जनेऊ दिखाते हैं… जाति नहीं गोत्र भी बताने लग गए हैं लोग… और तो और, सपा ने भी कांग्रेस को नहीं पूछा. उसे गठबंधन में शामिल करने लायक नहीं समझा.”

यह भी देखे:-

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश राठी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
क्या कांग्रेस में है,वरुण गांधी के लिए बेहतर संभावना?
समृद्ध योजना: स्टार्टअप हब बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
गोमती पुस्तक महोत्सव 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय में लगेगा साहित्य-संस्कृति का महाकुंभ
आरएलडी जिला अध्यक्ष ने गौतम बुध नगर की जिला कार्यकारिणी टीम का किया गठन
19 अगस्त से होगा 99वां वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला का शुभारंभ
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने पर योगी सरकार का भी फोकस
उत्तर प्रदेश में कौशल विकास बना जनआंदोलन, लाखों युवाओं को मिला रोजगार और प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हुई और मजबूत: एक लाख जोड़ों के लिए पारदर्शिता, तकनीक और सामाजिक सम्म...
हर परिवार के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी परिवार आईडी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भागीदारी साहित्य उत्सव ने वंचित वर्ग के उत्थान में छेड़ी नई राह, यूपी सरकार की पहल से बढ़ेगा सामाजिक...
काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
एकेटीयू में नासा सम्मेलन: 600 छात्रों की रचनात्मकता का जलवा
योगी सरकार का बड़ा कदम: 14 लाख गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा, ई-रुपी वाउचर से मिलेग...
स्वर्ण जयंती वर्ष: वाराणसी में प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज के लिए शास्त्रीय और सुगम संगीत प्रतियोगित...
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा