प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष ने दिया ये निर्देश

ग्रेटर नोएडा। प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के संबंध में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के द्वारा आज एयरपोर्ट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत करते हुए जिलाधिकारी एवं एयरपोर्ट से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा सभी कार्य निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रवीर कुमार ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के संबंध में भूमि के संबंध में जो प्रकरण संचालित है, उनमें राजस्व परिषद को तकनीकी तरीके से निर्धारित मानकों के अंतर्गत समय अवधि के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि जेवर एयरपोर्ट की स्थापना का कार्य और अधिक गतिशीलता के साथ आगे बढ़ सके। इस अवसर पर जेवर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बैठक में एयरपोर्ट स्थापना संबंधी जो कार्यवाही वर्तमान तक सुनिश्चित की गई है, उसके संबंध में राजस्व परिषद के अध्यक्ष को विस्तार परक रूप से कंप्यूटर डिस्पले के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस अवसर पर जेवर एयरपोर्ट के संबंध में अध्यक्ष राजस्व परिषद को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि संबंधित क्षेत्र में विस्थापित परिवारों को सीएसआर के माध्यम से के विभिन्न कंपनियां आगे आकर उनके बच्चों को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम बड़ा रही हैं। इस क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि का मुआवजा सीधे आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा। किसानों की फाइल तैयार करने के उद्देश्य से अधिकारियों के द्वारा स्वयं सहयोग करते हुए किसानों की फाइल तैयार कराई जाएंगी और यह सारी व्यवस्था निशुल्क रहेगी।

आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इसके पश्चात राजस्व परिषद के अध्यक्ष के द्वारा जेवर में पहुंचकर स्थल पर निरीक्षण किया गया यहां पर भी उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और कहा कि सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा इसे बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उनके भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह, जेवर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस : दिखा संस्कृति, देशभक्ति व एकता का संगम, विद्यार्थियों ने...
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का यूपी में संगठन विस्तार, उदय नागर बने प्रदेश महामंत्री, सोनल नागर को महि...
ग्रेटर नोएडा : जिम्स में मेडिकल छात्रों को दिलाई गई 'चरक शपथ'
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
भाजपा बिसरख मंडल ने विभिन्न सोसाइटयों के 1  लाख दीप  जलाए 
मोबाइल के स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग
चीन सीमा पर 2 लाख सैनिकों की तैनाती; पलटवार करने की पूरी छूट, तनकर खड़ा है भारत
यातायात नियमों के प्रति बच्चों  को जागरूक करने की नोएडा ट्रैफिक  पुलिस की पहल ,  बिगिनिंग  मिशन एजुक...
जीएल बजाज में करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन: “उद्देश्य के साथ भविष्य की ओर कदम” ने नवप्रवेशी छात्रो...
आगामी 7 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली महापंचायत होगी ऐतिहासिक: कृष्ण नागर
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े
पीएफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक गिरफ्तार, 105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बर...
कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए के...
स्वंतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मॉल व बाजार पर विशेष नज़र