सुरक्षाबलों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल गाजी को घेरा, सेना के 4 जवान शहीद

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) काफिले पर हमला करने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर समेत 4 जवानों के शहीद होने की खबर है. ऐसा बताया जा रहा है कि पुलवामा के पिंगलीना इलाके में जारी इस मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल गाजी और उसके साथी आंतकी मोहम्मद इस्माइल को भी घेर रखा है. यहां 5 से 6 आतंकी छिपे हुए है. सोमवार सुबह पुलवामा के पिंगलीना इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के एक घर में छिपे होने के सूचना मिली थी. जिसके बाद सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की 182/183 बटालियन की ज्वाइंट टीम मोर्चा संभालते हुए इस एनकाउंटर को अंजाम दिया. जिस जगह आज ये मुठभेड़ हुई वह सीआरपीएफ हमले वाले स्थान से 10-13 किलोमीटर की दूरी पर है.

सुरक्षाबलों द्वारा खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. काफी देर तक हुई फायरिंग में सेना के एक मेजर, एक हेड कॉन्सटेबल और दो सिपाहियों के शहीद होने की खबर है. शहीद होने वाले जवानों में मेजर डीएस डोंडियाल, हेड कॉन्सटेबल सेवा राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह है. वहीं इस हमले में बुरी तरह घायल होने वाले सेना के जवान सिपाही गुलजार मोहम्मद को श्रीनगर के बदामीबाग इलाके स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.ऐसा बताया जा रहा है कि पिंगलीना के इस घर में पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छिपे हुए है. भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, ऐसा बताया जा रहा है यहां 2-3 आतंकी छिपे हुए है. ऐसी खबर है कि इस घर में छिपने वाले आतंकियों में सीआरपीएफ हमले को अंजाम देना वाले जैश आतंकी आदिल डार से जुड़े हुए हैं.

यह भी देखे:-

"हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार, लोकतंत्र की हो रही हत्या" – सुधीर भाटी घोड़ी बछेड़ा में सपा की पीडीए...
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 148 शिकायतों में से 09 का तत्काल निस्तार...
गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानन्द जी महाराज योगीराज (सूर्यवंशी) की ओर से शुभकामना संदेश
नोएडा : सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दस्तावेज और बड़ी संख्या में कंप्...
स्थापना दिवस पर यमुना प्राधिकरण को तोहफा, जेवर एयरपोर्ट को मिली सैद्धान्तिक मंजूरी
3,150 करोड़ रुपये के बिजनेस पूछताछ के साथ संपन्न हुआ IHGF 2017 DELHI FAIR , अजय शंकर मेमोरियल अवार्ड...
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
जाट समाज का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
सीएम योगी करेंगे सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास, पीएम मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे, अश्विनी वैष्णव रहेंगे म...
राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन आयोजित
पेरिफेरल एक्सप्रेस पर सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल
गौतमबुद्ध नगर : जानिए कोरोना पर आज की रिपोर्ट
खुशियों के 25 घर बसेंगे: ओपा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह आयोजन
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश