गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट में रचाई सगाई

ग्रेटर नोएडा। आज सुरजपुर जिला न्यायालय में एक अनूठी सगाई देखने को मिली। हत्या, रंगदारी के दर्जनों मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट परिसर में हाथों में हथकड़ी लगे हुए ही बागपत की सगाई की रसम को पूरा किया। वहीं इस दौरान ना तो कोई बैंड बाजा था ना ही कोई पंडाल न कोई खाने की टेबल । यह एक अनोखी सगाई बताई जा रही है। जिसमें अनिल दुजाना के परिजनों ने एडीजे से परमिशन लेकर कोर्ट परिसर में सगाई की रस्म को पूरा किया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
ANIL DUJANA RING CEREMONY
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अनिल दुजाना दर्जनों मुकदमों में हत्या लूट रंगदारी जैसे संगीन मामलों में काफी समय से जेल में बंद है। वहीं आज पेशी पर आए गैंगस्टर अनिल दुजाना के परिवार द्वारा कोर्ट की परमिशन लेकर कोर्ट के अंदर सगाई रचाई गई। कटघरे में ही जज के सामने हाथों में हथकड़ी पहने हुए गैंगस्टर अनिल दुजाना और उसकी मंगेतर पूजा ने एक दूसरे को अंगूठी पहना कर यह रस्म पूरी की। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों बाद दोनों की शादी की तारीख तय कर दोनों की जल्द ही शादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अनोखी सगाई की चर्चा पूरे कोर्ट परिसर में फैल गई। देखते ही देखते लोगों कि वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर में विधिक साक्षरता शिविर और खेल प्रतियोगिता का आयोजन
महाअष्टमी पर ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में भव्य उत्सव – भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
झूठी एफआईआर कर बुलेट बेचने वाला गिरफ्तार, बीमा क्लेम के लिए रचा था फर्जीवाड़ा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तकनीकी नवाचार का उत्सव
लेखपालों को ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट के बारे में दिया गया प्रशिक्षण
जहांगीरपुर: छात्र -छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान रैली 
ग्रेनो प्राधिकरण ने अर्थकॉन यूनिवर्सल सोसाइटी पर लगाया जुर्माना
एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बाईक बोट कम्पनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध
त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर को दी श्रद्धांजल...
बिसरख में बच्चों ने ली जल संरक्षण की शपथ, ईएमसीटी ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिव...
पत्रकार की पत्नी की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप , डीएम ने दिये जांच के आदेश
जेवर में विधायक जन सेवा केंद्र का शुभारम्भ , 50 गांव के फरियादी दर्ज करा सकेंगे शिकायत : धीरेन्द्र ...
जेल में ऐसे पहुँचाया जाता था नशीला पदार्थ, सुन कर चौंक जाएंगे आप, सूरजपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़,