बड़ी लापरवाही: खुले नाले में गिरा मासूम, बारिश के पानी से भरे नाले में डूबकर मौत

ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर म्यू – 2 में खुले नाली में गिरकर बच्चे के मौत के बाद लोगों में ग्रेटर नोएडा प्राध्यकरण के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सेक्टरवासियों ने परिचौक पर जाम लगा दिया है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जाम के कारण परीचौक पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई है।

बता दें शहर में महज एक घंटे की बारिश ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं बारिश में ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत का कारण बन गई। सेक्टर म्यू – 2 में घर के बाहर खेल रहा बच्चा फिसलकर खुले नाले में जा गिरा। बच्चा काफी दूर तक नाले के उफनते पानी में बहता चला गया। नाले में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुँच कर प्रदर्शन किया है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने परी चौक पर जाम लगाया। परिजनों के हंगामे के बाद कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लगी कतारें लग गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया ।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे मूसलाधार बारिश के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में जल भराव हो गया। वहीँ सेक्टर म्यू- 2 खुली नाली होने के कारण नाली में पानी भर गया।

म्यू सेक्टर में सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात नागेंद्र रहते हैं। उनका डेढ़ साल का बच्चा आरव बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे की माँ थोड़ी देर के लिए अंदर गयी तो बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया और बहते हुए आगे चला गया। जब तक नाले से बच्चे को बाहर निकला गया , उसने दम तोड़ दिया था। इधर घटना के बाद सेक्टरवासियों में प्राधिकरण के प्रति रोष है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जीएम, सीनियर मैनेजर, मैनेजर के कार्यक्षेत्र में बदलाव
कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न, जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को गुलाल लगाक...
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
"बेटी सुरक्षित ,समाज सुरक्षित" आत्मरक्षा अभियान, दिशा पब्लिक स्कूल की छात्र -छात्राओं ने आत्मरक्षा क...
किसानों की विभिन्न मांगों समस्याओं को लेकर किसान संगठनों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुआ विशाल प्रद...
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने मनाया ऑनलाइन गणतंत्र दिवस समारोह
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, UP, DELHI NCR मे भारी बारिश का अलर्ट जारी
तय समय पर काम पूरा न करने पर ठेकेदार को काली सूची में डाला
कैप्टन एकेडमी स्कूल में ह्यूमन टच फाउंडेशन ने मनाया पृथ्वी दिवस, आर्मी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ...
गौ माता और उनके नवजात बच्चे को समय से चिकित्सा और उपचार प्रदान किया गया।
कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय "अग्र भागवत" कथा का शुभारंभ
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी की प्लानिंग विभाग को चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह ...
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन