अमरनाथ तीर्थ यात्रियों के हमले को लेकर प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूँका

नोएडा। आज सेक्टर-22 में नोएडा एंटी टेरिस्ट फ्रंट द्वारा विशाल प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। उक्त प्रदर्शन एंटी टेरिस्ट फ्रंट के उप्र कोर्डिनेटर गुलशन शर्मा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र पंडित ने कहा कि कश्मीर मे आतंकवादियों द्वारा अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर किए गए हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इस कायराना हमले के पीछे छुपे पाकिस्तान और आईएसआई के षड्यंत्र का पर्दाफाश कर उन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जाए। बार बार हो रहे हमले यह बताते हैं कि इसमें कश्मीर के स्थानीय गद्दार भी शामिल हैं। ऐसे गद्दारों को चिन्हित करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो, साथ ही हम उन परिवारों के परिजनों से हौसला बनाए रखने की अपील करते हैं। देश कभी आतंकवाद के आगे ना झुका है नहीं झुकेगा।

जिस तरह से पंजाब में आतंकवाद खत्म हुआ उसी तरह से कश्मीर में भी इसे जड़ से खत्म किया जाएगा ऐसी हमें उम्मीद है। यह भी मांग की गई कि आतंकवाद पर कड़ाई से पेश आया जाए। प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे और उनके मन में भारी आक्रोश था साथ ही हमले में मारे गए तीर्थ यात्रियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।

यह भी देखे:-

Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट: बसपा सुप्रीमो की गृह जनपद तो भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती
श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक 
डीयू एडमिशन : पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड 36 हजार दाखिले, आज आएगी दूसरी लिस्ट
नोएडा में 22 सितंबर से शुरू होगा 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव, राम बारात और दशहरा उत्सव होंगे मुख्य...
संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने धूमधाम से मनाया देश का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस
रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर योगी-मोदी पर बरसे सांंसद संजय स‍िंंह
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता का जोरदार प्रदर्शन
लोगों को सम्मानित किया
अवैध रूप  से संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, हज़ारों की दवाइयाँ जब्त 
बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
COVID 19 BULLETIN, गौतमबुद्ध नगर में रहत की खबर, देखें विस्तृत रिपोर्ट
नोएडा सेक्टर 30 में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
नोएडा : सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दस्तावेज और बड़ी संख्या में कंप्...