किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : आज भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गूंजा सिंह को सौंपा.


देखें VIDEO


ज्ञापन :
1. विगत 8 माह से जिलाधिकारी कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक द्वारा एक धरना किसानों की समस्याओं के विषय पर दिया गया -किसानों की भूमि यमुना अधिग्रहण द्वारा अधिग्रहित कर दी गई है परंतु किसानों का अतिरिक्त प्रति का 64,7% अभी तक प्राधिकरण द्वारा नहीं दिया गया 10% आवासीय भूखंड भी नहीं दिया गया है अतिरिक्त आवासीय भूखंड दिलाया जाना सुनिश्चित करें.

2. तीनों प्राधिकरण की गलत नीतियों के चलते किसानों की आबादियों का अधिग्रहण कर लिया है जबकि प्रशासन द्वारा नीति के अनुसार देशों की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी द्वारा आबादियों का निस्तारण किया जाना प्रभावित था खेद का विषय है कि किसी भी गांव की आबादी का पूर्ण रूप आज तक नहीं हो सका है सो विलंबित आबादियों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें.

3. जिला गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण के अनुसूचित क्षेत्र में आने वाले किसानों की आबादी को प्राधिकरण द्वारा अवैध घर तोड़ा जा रहा है जो कि गलत है ऐसी किसी भी कार्रवाई को तुरंत ही बंद कर दिया जाए एवं इस प्रकार की गई कोई भी कार्यवाही को निस्तारण कर पीड़ित किसान को उसके नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए एवं उसकी आबादी को उसी स्थान पर छोड़ा जाए.

4. जनपद गौतमबुद्ध नगर के स्थापित निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का कष्ट करें.

5. जनपद में आवारा पशुओं से त्रस्त किसानों की सुरक्षा हेतु अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया जाए तो जनपद में स्थित पुरानी गौशालाओं के विकास के लिए अत्यधिक मदद की जाए.

6.शासन द्वारा घोषित ऋण मोचन का लाभ जनपद के किसानों को पूर्ण रूप से नहीं मिला है तो सभी पात्र किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ सुनिश्चित करें.

इस मौके पर महेंद्र चौरोली, लज्जा राम प्रधान, ओमप्रकाश कसाना, मांगेराम त्यागी, सुभाष चौधरी, पवन खटाना, अनित कसाना, राकेश चौधरी, संजय कसाना, महेंद्र मुखिया, गजेंद्र चौधरी, नरेश शर्मा, देवेंद्र नगर,, सुभाष सुरेंद्र ढाक, सुंदर खटाना, रजनीकांत अग्रवाल, संदीप जैन, सुमित नागर, पीतम नागर, सुनील प्रधान, ओमेन्द्र खारी, सुनील दायमा, भोलू, विजय चौधरी, बिल्लू चौधरी, प्रेमवीर प्रधान, शमशाद, दयाराम, लेखराज, सतीश, दलवीर, गुल्लू ,कन्हैया, सुंदर खटाना, धर्मपाल स्वामी, देवीराम, धर्मेंद्र, भीम पहलवान, परविंदर अवाना, राजेश अंबावता, रविंद्र भगत, हितेश, पप्पू , जगदीश, नरेंद्र, प्रदीप, जोगिंदर, गजेंद्र नगर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे.

यह भी देखे:-

Coronavirus Safety TIPS : कोरोना से बचानी है जान तो रखें इन बातों का ख्‍याल, नीति आयोग की बैठक में व...
जहांगीरपुर : गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम बी.एन सिंह ने सुनी जनता की समस्या, दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किया
जीएनआईटी (आई.पी.यू. ) में ‘’इन्फिनिटी #2K18’’ की धूम
संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा एनटीपीसी दादरी का निरीक्षण 
गौतमबुद्ध नगर में 31  अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144 , पढ़ें विस्तृत जानकारी 
ग्रेटर नोएडा में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को मिली रोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा
Union Minister Hardeep Singh Puri launches book on WTO written by former Indian WTO negotiator Dr Mo...
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह होंगे मुख्य अति...
यूपी: 24 घंटे में सिर्फ 251 मरीज ही मिले, सीएम योगी बोले- लापरवाही न करे जनता
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
चार श्रेणियों में निपटेंगे लीज बैक–लैंड शिफ्टिंग के लंबित मामले, यमुना अथॉरिटी की नई रणनीति
गौतमबुद्धनगर  :  सीएम योगी ने   सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया गया अनावरण, 12.12 करोड़ रूपये की ...
जरुरतमंदों को गर्म जैकेट बाँट कर मनाया जन्मदिन