आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा , अवैध शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशानुसार जनपद मे अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज बकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न जगहों से अलग अलग ब्रांड के अभी तक कुल 298 पौवा हरियाणा मार्का शराब बरामद की गयी। छापेमारी की कार्यवाही बहलोलपुर, छिजारसी पुस्ता, चोट पुर, व सेक्टर 107 हाजीपुर मे की गयी। इसके साथ दादरी के क्षेत्र मे ढाबो की चेकिंग की गयी व ग्रामीण क्षेत्रों मे बडपुरा, सैंथली, कलौदा, छायसा साधोपुर की झाल मे दबिश छापेमारी की कार्यवाही की गयी। शराब जब्त कर सम्बंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर रूप से संचालित है। और यदि कहीं पर भी कोई व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी देखे:-

शौचालय के पास से ई -रिक्शा चोरी
पुलिस ने तीन शातिर चोरो को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
नोएडा पुलिस ने दी जनपदवासियों को नववर्ष की शुभकामना
साइबर ठग ने खाते से 99 हज़ार रुपये उड़ाए
शारदा अस्पताल मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह
ग्रेटर नोएडा : बिसरख में विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर, निकाला जागरूकता कार्यक्रम।
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
लूटी गयी कैब बरामद , तीन गिरफ्तार
घर पर ही मनानी होगी होली, दिल्ली, मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी कीं गाइडलाइंस, जा...
आॅन लाइन शाॅपिंग के नाम पर छात्र खेल रहा था ठगी का खेल, गिरफ्तार
राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
ईपीसीएच को मिला नया नेतृत्व: डॉ. नीरज खन्ना बने अध्यक्ष, सागर मेहता उपाध्यक्ष
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आईआईएमटी कॉलेज में कॉन्कलेव नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी भारत के इतिहास की कंप्रि...
नोएडा: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार, 7 कारें बरामद
सीपीएचआय और पिमेक इंडिया एक्सपो में वैश्विक फार्मा लीडर्स एकजुट होंगे