बसपा नेता व बाईक बोट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा। इन दिनों क्षेत्र में चर्चा में रही बाईक बूट कंपनी की मुसीबत बढती जा रही है. जीटी रोड स्थित इस बाइक बोट कंपनी के खिलाफ एक निवेशक ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. अब पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दादरी क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर कोट पुल के निकट बाइक बोट कंपनी का कार्यालय है। यह कंपनी एमएलएम(multi level marketing) के तर्ज पर अपना कारोबार करती है. अब बाइक बोट कंपनी के एक निवेशक सुनील मीणा निवासी जगतपुर जयपुर राजस्थान ने मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अक्टूबर 2018 के पहले सप्ताह में बाइक बोट कंपनी में पांच लाख का निवेश किया था। यह राशी चेक द्वारा दी गई थी. उसके बाद सुनील मीणा ने नवंबर 2018 में 34 लाख की नगदी कंपनी में निवेश कर दी। निवेश करने के बाद जब प्रति माह बताई धनराशि समय से वापस नही लौटाई गई तो वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पर पहुंचा। लेकिन जब कई दिन आने के बावजूद उन्हें कोई सतोंष जनक जबाब नही मिला, तब उन्होंने कोतवाली दादरी में मामले की शिकायत की। शिकायत करने पर दादरी पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नही की तो पीडित ने एसएसपी नोएडा से कंपनी के मालिक संजय भाटी , राकेश भाद्वाज और सुनील प्रजापति के खिलाफ शिकायत की ई। पीडित द्धारा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद एसएसपी के आदेश पर कोतवाली दादरी में तीनो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज के बाद बाइक बोट कंपनी के अन्य अधिकारियो में हलचल मची है।

एसएचओ दादरी रामसेन सिंह ने बताया कि कंपनी के तीन लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

यह भी देखे:-

Samsung Galaxy M51 में मिल रहा भारी Discount, फोन में है 7000mAh की बैटरी
Hyundai Announces Blockbuster Launch of 'The New 2018 ELITE i20'
दर्दनाक हादसा: कैंटर की टक्कर से डायल 112 में तैनात सिपाही की मौत
LIVE: ममता पर हमला या महज हादसा? जांच में जुटा प्रशासन, घटनास्थल का जायजा ले रहे DM और SP
Weather Updates: कोहरे की चादर मे लिपटा दिल्ली-NCR , पड़ोसी राज्यों मे भी ठंड बढ़ने के आसार
एनआईटी में “नदी को जानो” कार्यक्रम का आयोजन
सुपरटेक के ट्विन टावर में अंतिम ब्लास्ट के लिए काउनडाउन शुरू, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे है त...
लॉयड इंस्टीट्यू: विशेषज्ञ व्याख्यान में छात्रों को वर्तमान फार्मास्युटिकल औद्योगिक परिदृश्य के बारे ...
R Madhavan की मां भी हुई कोरोना पॉजिटिव, वायरस को लेकर कही ये बात
अब बाजार से खरीद सकेंगे कोरोना का टीका, पहले से तय होगी कीमत; जानिए और क्या नियम
Covid-19:जानिए कोरोना संकट काल में कैसा होगा कॉलेज एडमिशन का प्रक्रिया..
नेफोवा ने डीसीपी के साथ महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा पर चर्चा की
सिपाही की काली करतूत पर ग्रामीणों ने की धुनाई, हुआ सस्पेंड
महाराष्ट्र: मां को मारकर दिल-गुर्दा खाने वाले बेटे को सजा-ए-मौत, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर की थी...
ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।
फ्लू जैसी हो जाएगी कोरोना की बीमारी, हर साल लोगों को लेनी पड़ सकती है वैक्सीन