दो अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। डीएम गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 12 फरवरी 2019 को आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। जनपद के सोरखा, सरफाबाद, गढ़ी चौखंडी तथा जेवर व मॉडल पुर में दबिश दी गयी । दबिश के दौरान कुल 42 पेटी हरियाणा से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब बरामद की गई तथा एक अभियुक्त टिंकू पुत्र राजेश निवासी निवासी मॉडल पुरिया थाना जेवर को मोटरसाइकिल के साथ शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, उसके विरुद्ध थाना जेवर में आबकारी अधिनियम के सुसंगंत धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराई गई। इसके अलावा एफएनजी डूब क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना फेस 3 में एफ आई आर दर्ज कराई गई। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर तथा जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा अवैध शराब के संबंध में निरंतर रूप से जनपद में सगन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे उनके विरूद्ध इसी प्रकार कठोरतम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

यह भी देखे:-

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शराब, अवैध हथियार सहित दर्जन भर लोगों को किया ग...
इंजीनियरिंग के छात्र से बदमाशों ने लूटा मोबाइल
गर्मी का कहर: डीएम ने अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश
दादरी पुलिस ने स्विफ्ट से बरामद किया अवैध शराब, दो गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर किस्म के लूटेरे घायल , अवैध हथियार बरामद
गर्म प्रेस से पत्नी को जलाने का आरोप
पराली जला रहे तीन लोग गिरफ्तार, चार पर दर्ज किया गया मुकदमा
डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
मुठभेड़ में घायल हुआ 14 मामलों में वांछित बदमाश, तमंचा और बाइक बरामद
नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी कैब लूटेरा
देखें VIDEO, रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का स्टिंग ओपरेशन वायरल, हुआ गिरफ्तार
ईकोटेक - 3 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाईक चोर, आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद
ऑनलाइन गूगल में व्हाट्सप्प नंबर पोस्ट कर चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो पीड़ित...
जहांगीरपुर पेट्रोल पंप पर संजय हत्याकांड को लेकर की बड़ी पंचायत
हंसी मजाक में दोस्त ने चला दी गोली, मौत , जांच में जुटी पुलिस
हथियार के नोंक पर डिस्ट्रीब्यूटर से हज़ारों की लूट