जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव

जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव है. जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी . प्रेस विज्ञप्ति — जैसा कि विदित ही है कि कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आज दिनांक 11 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम व उनकी अगवानी के लिए पहुॅचे, जहां जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी करते हुए, जनपद की जनोपयोगी योजनाओं व जनहित के कई मुददों पर उनसे चर्चा की।

साथ जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर, चल रहे कयासों पर भी विराम लगाने का आग्रह किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मौके पर उपस्थित प्रशासन के लोगों को निर्देशित करते हुये फरवरी माह में जेवर एयरपोर्ट के लिए की जाने वाली भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित करते हुए मार्च 2019 के पहले सप्ताह में तैयार रहने के लिए कहा। इस सम्बन्ध में आज दिनांक 11 फरवरी 2019 को प्रातः ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में स्थानीय सांसद व भारत सरकार के मंत्री मा0 महेश शर्मा जी ने भी मुख्यमंत्री जी को शीघ्र जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किये जाने हेतु प्रक्रियायें तेज कराने का आग्रह किया। उम्मीद बंधी है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नजरिये को देखते हुए मार्च 2019 के पहले सप्ताह में जनपद के लोगों को खुशी की सौगात मिल सकती है।

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले 13वें पेट्रोटेक-2019 का आगाज करने के लिए पहुंचे मा0 प्रधानमंत्री जी की आगवानी मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ नोएडा विधायक मा0 पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा क्षेत्रीय सांसद व भारत सरकार के मंत्री मा0 महेश शर्मा जी ने की।

ज्ञात रहे कि खराब मौसम के कारण प्रातः दिल्ली से हैलीकाॅप्टर के न उड पाने के कारण मा0 प्रधानमंत्री जी को सडक मार्ग से आना पडा, जिससे मा0 प्रधानमंत्री जी एक घंटा विलंब से कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचे।

यूएई के पैट्रोलियम राज्य मंत्री और सीईओ आबूधाबी नेशनल आयल कंपनी हिज एक्सेलेंसी डा0 सुल्तान अहमद अल जबेर का ग्रेटर नोएडा पधारने पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री जी ने उन्हें डा0 सुल्तान अहमद अल जबेर को पैट्रोलियम के क्षेत्र में एक्सेलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया।

यह भी देखे:-

Prince Philip नहीं रहे: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति का निधन, शोक में डूबा ब्रिटेन
शारदा यूनिवर्सिटी मे छात्राओ को बाँटे गए हेलमेट
टप्पल में 50 कॉलोनाइजर के खिलाफ यमुना प्राधिकरण ने मामला दर्ज कराया 
स्वतंत्रता दिवस पर अपना स्कूल ऐच्छर में ध्वजारोहण, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति के संय...
HAPPY NEW YEAR 2018 - BY GRENONEWS TEAM
मारीपत-चिपियाना रेलवे फाटक रहेगा बंद! जानिए कब और वैकल्पिक मार्ग के बारे में
पीएम का 71वां जन्मदिन गरीबों के साथ केक काट व फल बांटकर मनाया
रन फॉर एजुकेशन से जीएनआईओटी का सिल्वर जुबली समारोह शुरू, परिसर में उमड़ा उत्साह
गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 357 चालान, 271 वाहन किए गए बंद
रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त एकत्रित
टीकाकरण तेजी से जारी, देश में अब तक लगाई गई 18.57 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन
लॉयड इंस्टिट्यूट में "Connecting Dots: Journey Beyond" सेशन की प्रेरणादायक शुरुआत — नवागंतुकों को मि...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा में रेडियोलाॅजी की उपयोगिता पर आॅनलाइन वेबिनार का आयोजन
शेरिल तोमर का सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
द फीमेल फादर, एक दिलचस्प किताब का हुआ विमोचन
आरपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी देशवाल ने मारी बाजी