ग्रेटर नोएडा : व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक हुई संपन्न

ग्रेटर नोएडा : आज उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल की ग्रेटर नोएडा, नोएडा व ग़ाज़ियाबाद जिले के पदाधिकारियों की बैठक हेरिटेज क्लब में संपन्न हुई।

मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए 3 मार्च को लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक व्यापारियों को सम्मलित होने का आग्रह किया।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियों के समक्ष व्यापार मंडल के माँगपत्र के लिये सुझाव आमंत्रित किये।

विभिन्न पदाधिकारियों ने निम्न सुझाव दिये:
मंडी समिति शुल्क को समाप्त करने की माँग, पेट्रोल व डीजल को जी एस टी में शामिल करने की माँग की, औधोगिक विकास प्राधिकरण द्वारा उधोगपतियों के शोषण को खत्म कराने की माँग, व्यापारी कल्याण बोर्ड में संगठन की सहभागिता होनी चाहिये, टैक्स देने वाले व्यापारियों को पेंशन योजना प्रारंभ करने की माँग, सरकार द्वारा व्यापारियों के लिये मेडिक्लेम पालिसी होनी चाहिये इसके साथ साथ अनेको सुझाव प्राप्त हुए।

मुख्यवक्ता ने सभी सुझावों को माँगपत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ बंसल ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी प्रदेश मंत्री मनोज गर्ग, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुशील जैन , कुलदीप शर्मा, विनोद कसाना, मुकुल गोयल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

इलेक्ट्रिशियन कर्मचारियों के धरने को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का समर्थन
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक
डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत
2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत
समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार
कत्थक में धूम मचा रही है ग्रेनो की नन्ही बालिका अद्विति
किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
बेटी दिवस पर महिला उन्नति संस्था(भारत) के मिशन बेटी अभियान की शुरुआत 
जेवर में दलित महिला से गैंगरेप की घटना का पूर्व सीएम मायावती ने लिया संज्ञान, पुलिस में मचा हड़कंप
विश्व पर्यावरण दिवस : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने समेत पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के साथ समझौता ज्ञ...
बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी, सेकेंड पर कौन रहा?
मप्र में किसानों के साथ हुई हिंसा की कि निंदा
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध