एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति प्रदर्शन का सपा ने किया समर्थन

ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट के किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में हजारों किसानों ने परी चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आपत्ति दर्ज कराई।

किसानों के इस प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर शामिल हुए और किसानों की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों का हक छीन सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

भाजपा के जनप्रतिनिधि किसानों को गुमराह कर विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाकर किसान को शोषण करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सभी मांगों का समर्थन करती है और उनकी इस लड़ाई में इनके साथ खड़ी है।

इस मोके पर नरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाह रवैया अपनाकर किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। किसान को मजबूर हो कर अपने हकों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास यादव, अतुल शर्मा, उदयवीर यादव, अनूप तिवारी, सतीश यादव, सूरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

COVID-19 India News : संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 14 हजार से ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की यूजीसी-नेट 2024 में बड़ी सफलता, विश्वविद्यालय में हर्ष
पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
AUTO EXPO 2018 "THE MOTER SHOW" : भारत में ’’नए जमाने की अत्याधुनिक मोबिलिटी’’ के लिए तैयार
शारदा विश्वविद्यालय में IPR पर विशेष MDP की शुरुआत, MSME व स्टार्टअप्स को मिलेगा नवाचार संरक्षण का म...
भाकियू आराजनैतिक की नोएडा में हुई पंचायत ,कल सेक्टर 16 बिजली विभाग ऑफिस का करेंगे घेराव
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में "नवांकुर" ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आ...
DWPS में वसंत पंचमी और कक्षा XII का फेयरवेल: परंपरा, उत्सव और सम्मान का अद्भुत संगम
खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव
ग्रेटर नोएडा के एसटीपी होंगे हाईटेक: बादलपुर से शुरू हुई निगरानी की नई तकनीक, जल्द कासना और इकोटेक प...
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
यूपी चुनाव 2022: पदाधिकारियों के साथ चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी अभियानों पर प्रियंका कर रहीं चर्...
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में नेशनल एथलीट मीट बॉयज-2024 का भव्य शुभारंभ
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
जहाँगीरपुर कस्बे में इंडियाज बेस्ट डांसर विनीत खोमचा का हुआ स्वागत 
जेवर की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह गांव-गांव घूमकर किसानों और नौजवानों क...