गौतमबुद्ध नगर में तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जन सामान्य की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे जनपद में कुल 187 शिकायतें दर्ज हुई 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी बी.एन.सिंह के द्वारा सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। सदर तहसील में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुई और 03 शिकायतों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः समस्त विभागीय अधिकारी गण संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अतः समस्त अधिकारीगण सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण करने के उपरांत समस्त अधिकारियों के द्वारा अपनी रिपोर्ट संबंधित तहसील में तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत की जाए साथ ही साथ शिकायतकर्ता को भी निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया जाए ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ आम नागरिकों को सीधे प्राप्त हो सके। संपूर्ण समाधान दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह के द्वारा किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इसके अलावा दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों को सुना गया यहां पर कुल 65 शिकायतें दर्ज हुई और 04 शिकायत का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 08 जन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

यह भी देखे:-

आधे अधूरी सुविधाओं के साथ फ़्लैट दे रहे हैं बिल्डर - नेफोमा
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
युवा/नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से सभी शिक्षण संस्थानों में होगी...
बिजली संकट ; एक्‍शन में केंद्र, अब इस तरह से होगा राज्‍यों की समस्‍या का समाधान, प्‍लान तैयार
ग्रेटर नोएडा में फर्जी तरीके से चल रहा था अस्पताल सील , डॉक्टर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा टू व पी थ्री में रैन बसेरा शुरू
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर पहली बैठक सम्पन्न
केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने ईटा-1 में भाजपा नेता बृजपाल राठी से की मुलाकात, स्थानीय नेतृत्व रहा ...
वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्ध नगर ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, बीटा-2 कार्यालय परिसर में हुआ भव्य ...
गांवों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेनो प्राधिकरण पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
हत्या की झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!
यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग व्यवसायिक भूखंड योजना होगी लांच, जेवर एयरपोर्ट के पास दुकान और म...