ग्रेटर नोएडा : दो ट्रकों की भिडंत में दो की मौत

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के दनकौर क्षेत्र के एक गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए एक बड़े सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। दनकौर कोतवाली के एसएचओ राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि दो ट्रक सोमवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते सामान लेकर हरियाणा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। ट्रकों की नौरंगपुर गांव के पास टक्कर हो गई। एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (18) तथा मोनू (21) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले थे। एसएसचओ ने बताया कि इस घटना में रवींद्र नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।

यह भी देखे:-

ग्रेनो पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
शारदा अस्पताल : बेहतर काम करने पर 11 नर्सों को सम्मान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई आयोजित, जानिए क्या हुए निर्णय 
बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बिना रजिस्ट्री करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीएम ...
दर्दनाक सड़क हादसा : 6 की मौत, सात घायल, मरने वाले पांच लोग एक ही परिवार के
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
मोबाइल के स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग
जनसमस्या को लेकर प्रगतीशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) का प्रदर्शन
महिला दिवस पर यथार्थ अस्पताल में आयोजित किया गया स्वास्थ्य जागरूकता सत्र
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
एनटीपीसी दादरी अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ
महिला शक्ति का शीत -कवच कार्यक्रम, जरूरतमंदों में वितरित किये गर्म कपड़े  
ग्रेटर नोएडा की आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज टीम स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के ग्रैंड फिनाले में चयनि...
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 121 शिकायतें दर्ज