ऐसा क्या हुआ नाबालिग बेटे ने ले ली बाप की जान, पढ़े पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। यहाँ एक नाबालिग बेटे द्वारा बाप के हत्या का मामला सामने आया है. मामला कोतवाली क्षेत्र दनकौर के अस्तौली गांव में बाप बेटे के बीच हुई बहस लड़ाई में तब्दील हुई जो बाद में जानलेवा बन गई और इस झगड़े में बाप की जान चली गई। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक विजय पुत्र चंदी 47 वर्ष तथा उसके बेटे के बीच रविवार रात्रि मे आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई जिसमे बेटे ने दूध के कैन के ढक्कन से जोरदार प्रहार कर पिता को गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया जिसके के प्रहार से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग बेट अपने ताऊ महकार घर के पास रहकर पढ़ता है। जबकि उसकी एक बहन की शादी जौली गांव में हुई है। बताया जाता है कि विजय दो माह पूर्व बेटे से मारपीट कर गांव से चला गया तथा पत्नी भी अपने मायके जाकर रहने लगी। विजय रविवार को ही गांव लौटा था और पुनः बेटे से हुई लडाई मे विजय की मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी देखे:-

मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : आधी आबादी को मिले पूरा सम्मान
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप श्रृंखला बनाकर शहीदों को किया गया नमन
एनटीपीसी प्लांट में तैनात संविदा कर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसा, हालत गंभीर
बिलासपुर कस्बे में निर्वाचित चेयरमैन व उनके पति संजय भैया का पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
6 भू-माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
एसपी कुमार रणविजय सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं, पढ़े पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव की धूम, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में हो रहा है आयोजन , आज टैलेंट गाय...
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुई कहासुनी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी घायल अवस्था में अस्पताल में...
गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नगरीय निकाय चुनाव: गौतमबुद्ध नगर :  आप प्रत्याशियों ने किया नामांकन 
पंकज शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला मीडिया प्रभारी
कड़ाके की ठंड में राहत: ग्रेटर नोएडा के 19 प्रमुख स्थानों पर जलेंगे अलाव
एटीएम कार्ड बदल हज़ारों की ठगी
गौतमबुद्ध नगर का कुख्यात गैंगस्टर जमानत पर आया बाहर, पुलिस अलर्ट
आयुष्मान कार्ड धारकों को प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोज...