सुन्दर भाटी गैंग का वांटेड शूटर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक 1 पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है —
सुंदर भाटी गैंग का वांछित शातिर शूटर गिरफ्तार- एसएसपी व एसपी देहात के द्वारा कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान दिनाँक 31-1-19 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ओप्पो तिराहे के पास से जितेंद्र निवासी इमलिया के ऊपर दिनाँक 9-9-18 को जानलेवा हमला करने वाले सुंदर भाटी गैंग से शरणदाता व शूटर सतपाल को गिरफ्तार किया गया है ।इसके विरुद्ध थाना इकोटेक प्रथम पर मु अ सं 111/18 धारा 147,148, 307 IPC दर्ज है । इसके द्वारा अपने साथियों के साथ दिनाँक 29-6-18 को DND फ्लाई ओवर पर अपने साथियों के साथ फायरिंग करने की घटना का इकबाल किया गया है । इस संबंध में थाना सेक्टर 20 पर मु अ सं -1309/18 धारा 147,148,307 IPC दर्ज है।इसके द्वारा एक व्यक्ति को सुंदर भाटी से जेल में जाकर मिलने की धमकी भी दी गई थी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
सतपाल पुत्र लीला गुर्जर नि0 खानपुर, ग्रे0 नो0 ,गौतमबुद्ध नगर ।
बरामदगी- वीवो कंपनी का घटनाओ में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन ।
