आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी

ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हरियाणा राज्य से ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते एक ट्रक अवैध शराब लेकर आ रहे केंटर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तर किया है। सिरसा टोल ब्रिज के पास चैकिंग के दौरान एक बंद बॉडी का कंटेनर ट्रक को आता दिखाई दिया तो टीम के सदस्यों ने इशारा कर ट्रक को रुकवाया तो ट्रक चला रहे व्यक्ति जिसका नाम विकास पुत्र ओमप्रकाश गांव मदीना थाना महम जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है।

ड्राइवर के पूछने पर बताया कि टोटल ट्रांसपोर्ट सलूशन पैकर्स एंड मूवर्स आकाश विहार फेज 3 गुड़गांव की बिल्टी पर इलाहाबाद घरेलू सामान लेकर जा रहा है।शक के आधार पर ट्रक खुलवा कर देखने पर शराब की 600 पेटियां ट्रक में पाई गई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवा क्रेजी रोमियो ब्रांड की अरुणाचल प्रदेश में बिक्री की लगभग 28800 पौवा शराब बरामद हुई। वाहन चालक से पूछने पर उसने बताया कि मुझे गुड़गांव से इलाहाबाद जाने के लिए ट्रक दिया गया था। शराब के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। ड्राइवर ने बताया कि केंटर में घरेलू सामान रखा गया था। ‌केंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वही बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लाख बताई जा रही है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को गुडगांवा से ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते इलाहाबाद ले जाया जा रहा था। कैंटर को चारो तरफ से बंद था। और घरेलू सामान टोटल पैकर्स के नाम से उसे इलाहाबाद भेजा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एक कैंटर सहित 25 लाख की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कैंटर चालक का कहना है कि उसे घर का सामान टोटल पैकर्स के नाम से दिया गया था। जो उसे इलाहाबाद छोड़ना था। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही शराब तस्करों को पकड़ने की भी तलाश जारी है। जो इस तरह के बड़े पैमाने पर शराब तस्करी कर रहे थे।

यह भी देखे:-

स्कूल गए पत्रकार पर जानलेवा हमला
वांटेड ईनामी बदमाश गिरफ्तार, सालों से ढूंढ रही थी पुलिस
इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार
अज्ञात का लहूलुहान हालत में शव मिला
अपाचे सवार बदमाशों का आतंक : हथियार के नोंक पर मेडिकल एजेंट से लूट
सुन्दर भाटी गैंग के सात सक्रिय बदमाशों पर ईनाम घोषित 
नोएडा पुलिस ने लाखों की अवैध शराब नष्ट की, मिट्टी में दबाई
मेडिकल स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया माल 
तीन भू- माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
पूर्व सांसद के घर से चोरों ने लाखों का माल समेटा
ग्रेटर नोयडा का डॉक्टर करा रहा था कार चोरी
हत्या ! कमरे में मिला हाथ पैर बंधा युवक का शव
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश
UPDATE: आधे घंटे में दो मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
गुण्डा एक्ट में नामजद बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान और हथियार मिले
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर लूटने वाले ईनामी डकैत गिरफ्तार