शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न-डीएम बी.एन. सिंह

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन की स्पष्ट मंशा है कि आयोजित होने वाली बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए ।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड की परीक्षा में लगे समस्त अधिकारीगण अध्यापकगण प्रधानाचार्य तथा केंद्र व्यवस्थापक सभी कार्यवाही शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा की स्थिति में शिथिलता बरतने पर संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।जिलाधिकारी ने समस्त प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों केंद्र व्यवस्थापकों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की मंशा को अपने माध्यम से सभी बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए और नकल करने पर उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही होगी इसके संबंध में स्पष्ट कर दिया जाए ताकि सभी बच्चे बोर्ड की परीक्षा में अपनी तैयारी के साथ बिना नकल के परीक्षा देने के लिए भाग ले सकें।

जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने में जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है परंतु यदि कहीं पर किसी केंद्र व्यवस्थापक या अन्य स्टाफ के द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की चीटिंग करने का प्रयास किया जाता है तो जिला प्रशासन के द्वारा इस संबंध में बहुत ही शक्ति के साथ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जिसमें प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा सभी केंद्रों पर एवं परीक्षा वाले रूम में सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अतः सभी केंद्र व्यवस्थापक इसकी व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के लिए जिला स्तर पर एक समिति का भी गठन किया गया है जिसके माध्यम से प्रतिदिन एक समान रूप से किसी भी सेंटर के संबंध में जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जाएगा यदि कहीं पर नकल करना प्रकाश में आया तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित स्टाफ के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह, जेवर प्रसून द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय अन्य संबंधित अधिकारी गण तथा केंद्र व्यवस्थापकों के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
दादरी पुलिस ने बिछड़े हुए छात्र को परिजनों से मिलाया
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" रथ को डीएम बी.एन. सिंह ने दिखाई हरी झंडी
जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का तीसरे दिन रोमांचक आगाज
 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस की प्रसारण कार्यशाला: वोट चोरी पर जागरूकता अभियान तेज
कल का पंचांग, 17 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नवाचार को मिली नई उड़ानः गलगोटियास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय नवाचार प्...
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
ग्रेटर नोएडा के युवा विक्रांत तोंगड़ को जल प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित
अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
एसीईओ ने पी थ्री में जलापूर्ति नेटवर्क का लिया जायजा
किसी को भूखा सोने नही देना है, जाते जाते बता गए किशोर, क्या है रोटी बैंक
गणेशोत्सव 2019 में लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति , संगीत वादन, गायन एवं नृत्य का कलाकारों ने दिया लाइव...
ग्रेटर नोएडा में करियर एक्सपो 2025: 450 से ज्यादा छात्राओं ने खोजे भविष्य के नए रास्ते, सिविल सर्विस...
जेवर विधायक ने ग्राम सचिवों से 40 वर्षों के एक्शन प्लान पर की चर्चा, कार्य योजना तैयार करने के दिए द...