ग्रेनो के स्थापना दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में टेकफेस्ट का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : शहर के28 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सबसे अलग था टेक फेस्ट जिसे टेक्नोविज़न हेकाथॉन के नाम से शारदा विश्वविधालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया | इसमें एक सौ पचास टीमों के लगभग पांच सौ से अधिक प्रतियोगिओं ने भाग लिया| ग्रेटर नोएडा के साथ साथ दिल्ली एनसीआर के विभिन्य संस्थानों के विधार्थियों ने चार अलग अलग वर्गों में भाग लिया| कबाड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा निगरानी, स्मार्ट परिवहन तथा ट्रैफिक प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता एवं ग्रीन ऊर्जा जैसे ज्वलंत विषयों पर छात्रों को अपना प्रोजेक्ट तैयार करना था| ज्यादातर विधार्थी इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर संकायों से जुड़े थे| कार्यक्रम छब्बीस जनवरी को दोपहर से आरम्भ होकर आज दोपहर में समाप्त हुआ|

शारदा विश्वविधालय कैंपस में आयोजित इस टेक्नोविज़न हेकाथॉन के लिए छात्रों में एक अलग तरह का उत्साह देखा गया| रात दिन लगातार काम करके भी किसी छात्र या आयोजन मंडल के शिक्षक एवं अधिकारी के चेहरे पर शिकन नहीं देखा गया| ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की टेक्नोविज़न हेकाथॉन आयोजित करने के पीछे असली लक्ष्य ग्रेटर नॉएडा के मुख्य समस्या जैसे कबाड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा निगरानी, स्मार्ट परिवहन तथा ट्रैफिक प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता एवं ग्रीन ऊर्जा इत्यादि पर युवाओं के नए विचारों से अवगत होना है | ग्रेटर नॉएडा नया शहर होने के बाबजूद इन समस्यों से निजात पाने में सक्षम है | शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के इस पहल का स्वागत किया जिससे की युवाओं को नए तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे आने का मौका मिला।

के के गुप्ता अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शारदा विश्वविधालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता तथा डीन डॉ. परमानन्द तथा प्रो. पी के मित्रा को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा शारदा विश्वविधालय के छात्रों के बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दिया|

शारदा टेक के संस्थापक प्रशांत गुप्ता ने उत्कृष्ट डिजाइन तथा प्रोजेक्ट में शामिल शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों को भविष्य में उसी तरह अनुसंधानात्मक कार्य करने के लिए सभी तरह के सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा किया

यह भी देखे:-

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने पदभार ग्रहण किया
हरेंद्र नागर हत्याकांड में आखिरकार कुख्यात सुंदर भाटी और उसके 11 गुर्गों को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर स...
54वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2022 : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री डॉ. रघुराज सिंह समेत कई वीआईपी ने...
IAF Day 2021 LIVE: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो जारी
पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !
लुक्सर 6% किसान आबादी समस्याओं से जूझ रही, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गौशाला में गायों के मौत का मामला, जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मुकदमा  दर्ज 
सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक, शामिल होंगे उद्धव ठाकरे
भारतीय रेलवे ने इन मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन, ट्रेन संचालन पर कहा .... पढ़ें पूरी खबर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना बॉलीवुड निर्माताओं की पहली पसंद
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
GIMS ग्रेटर नोएडा में भव्य योग दिवस समारोह संपन्न, 10 दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
भारत बनेगा सैन्‍य सामान के सबसे बड़े खरीदार से सबसे बड़ा निर्माता, उठाया अहम कदम
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
कन्या विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का हुआ आयोजन