कांग्रेस का बड़ा दांव , अब प्रियंका गाँधी वाड्रा को राजनीती में उतारा , संभालेंगी पूर्वांचल

लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा की आखिरकार आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश हो गया है। कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देते हुए राजनीति के मैदान में उतारा है। 2019 चुनाव के दौरानवो पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें कांग्रेस में महासचिव का पद दिया गया है।

बता दें कि आजतक प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में सीधे नहीं थीं। वे अपनी मां की संसदीय सीट रायबरेली में चुनाव प्रयार जरूर करती थीं लेकिन पार्टी में उन्होंने कोई पद नहीं लिया था। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है।

राजनीतिक हलकों में इसे चौंकाने वाला फैसला बताया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 10 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के लिए इसका असर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी फरवरी पहले हफ्ते से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा- यूपी में कांग्रेस की ओर से प्रियंका जी की उपस्थित से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। प्रियंका जी की नियुक्ति इस बात का संकेत देती है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा। कांग्रेस दफ्तर में उत्साहः इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है। कांग्रेस दफ्तर में नारे लग रहे हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाईं हैं। क्या चुनाव भी लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कुछ साफ नहीं किया गया है। फिलहाल पार्टी की ओर से जो लेटर जारी किया है उसमें वे पूर्वी यूपी में प्रभारी की भूमिका अदा करेंगी।

यह भी देखे:-

केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार ने धूमधाम से मनाया 62 वां स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने रंग...
एबीवीपी गौतमबुद्धनगर ने छेड़ा नशा मुक्ति अभियान, जागरूकता बढ़ाने के लिए होगा व्यापक आंदोलन
स्कूलों के विलय की नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर को दी श्रद्धांजल...
कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए भाजपा की बैठक
UP Election 2022 : Congress Candidate List, जानिए दादरी जेवर और नोएडा से कौन होगा प्रत्याशी,कांग्रे...
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने तिरंगे के साथ रवाना किये कार्यकर्ता
कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती बोलीं- सरकार बनी तो बदले की भावना से रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की ...
सावन शुरू होते ही कांग्रेस ने फिर शुरू की गंगाजल संकल्प यात्रा  का  द्वितीय संस्करण
डॉक्टर महेंद्र नागर को फिर मिला सपा पार्टी का सिंबलः राहुल अवाना का कटा टिकट; दो दिन तक चली बैठक के ...
राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर का भाजपा में कद बढ़ा, राष्ट्रीय सचिव बने
प्रवीन भाटी बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
सपा का कारवां बढ़ा, सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल
सपाईयों ने बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ दिया धरना
GL बजाज कॉलेज में “Student Connect” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
सपाइयों ने बनाई ज्योतिराव फुले जी की जयंती,  नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में हुआ मंथन