शराब पीने से टोका तो पत्नी को मार डाला , आरोपी पति गिरफ्तार

नोएडा। शराब पीने से टोकना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने सिलबट्टे से अपने पत्नी की हत्या कर दी। मई में वारदात को अंजाम देने के बाद आज पुलिस ने जाँच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के खजूर काॅलोनी का है। थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 5 मई को खजूर काॅलोनी में रहने वाली श्रीमती नीलम की सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज मृतका के पति संतोष को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह शराब पीकर घर आया था। उसकी पत्नी इस बात को लेकर उससे झगड़ा कर रही थी। पत्नी के झगड़े से आजिज संतोष ने गुस्से में आकर उसके सिर पर सिल बट्टा मार दिया। वह बेहोश होकर गिर गयी। संतोष वहां से भाग गया। ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी देखे:-

शराब तस्कर गिरफ्तार
बिना अनुमति के चल रहा था मेला, मुकदमा दर्ज
बीटा 2 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा बावरिया गिरोह का ईनामी कुख्यात बदमाश
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला पंचांयत अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला गैंग, 60 लाख की मांगी थी रंगदार...
पेपर आउट कराने और नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले साल्वर गैंग का पर्दाफाश, आर्...
बीमा के करोड़ों की रकम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश , पढ़ें पूरी खबर
पुलिस के साथ बैठक , RWA बीटा 1 पदाधिकारियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया
पुलिस ने 3 साल की बच्ची को 2 घंटे में तलाशा
घर से अगवा कर नाबालिग से रेप का प्रयास ,  आरोपी गिरफ्तार 
दनकौर -ककोड़ मार्ग पर बाइकर्स गैंग का आतंक
मोबाइल फोन पोर्ट करवाकर खाते से निकाली लाखों की रकम
बीटेक के छात्र आईपीएल पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने पकड़ा
पतंजलि की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार
लूट और डकैती करने वाले 9 अपराधी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध
यमुना नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे चार गिरफ्तार
अवैध रूप से पशु भर कर ले जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार