दर्दनाक: सड़क हादसे में इंजिनीयरिंग छात्र-छात्रा की मौत

नोएडा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीते रविवार दोपहर हुए सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्र उत्कर्ष (20) -छात्रा वैष्णवी (20) की मौत हो गई। दोनों स्कूटी से ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर रहे थे। सेक्टर 168 के पास रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया और सवारी उतारने के लिए चालक ने बस रोक दिया। तभी स्कूटी सवार दोनों विद्यार्थी बस से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्कर्ष इलाहाबाद और वैष्णवी आवास विकास कालोनी पांडेयपुर वाराणसी की रहने वाली थीं। दोनों ही नॉलेज पार्क स्थित आइआइएमटी कॉलेज से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन) कर रहे थे। यह उनका तीसरा वर्ष था।

उत्कर्ष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पिता लखनऊ में इंजीनियर हैं। उनकी बड़ी बहन मुम्बई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं, वैष्णवी के पिता वाराणसी में स्थित एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। दोनों द्रोण कैमरे के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ सामान की कमी पड़ गई थी। उसे खरीदने के लिए रविवार को वे स्कूटी से नोएडा जा रहे थे। सेक्टर 168 के सामने रोडवेज बस चालक ने उन्हें ओवरटेक किया और सवारी उतारने के लिए अचानक बस को रोक दिया। स्कूटी बस से टकरा गई।

एक्सप्रेस-वे कोतवाली के प्रभारी विनोद यादव का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक छात्र-छात्रा के परिजन नोएडा पहुंच गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
पाली गाँव के युवाओं ने तालाब को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया
आरडब्ल्यूए के चुनाव में सियासी नारों की गूंज
ग्रेटर नोएडा में IPR पर जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को नवाचार संरक्षण का दिया संदेश
India China Border Issue: भारत के टी-90, टी-72 टैंक चीन के खिलाफ विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल से भ...
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण: हर पांच में से चार परिवार स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित
नवरात्र सेवक दल द्वारा संचालित सातवां विशाल नवरात्रा महोत्सव, गरबा डांडिया का आयोजन
5 सूत्रीय ऐजेंडे के साथ गुर्जर समाज मे राजनैतिक चेतना का किया जाएगा आगाज़, अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस"...
Chhath Puja 2021: बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व
निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
सिंगापुर में डॉ. अमित गुप्ता को मिला ATTD Asia Clinical Innovation Award, भारत के डिजिटल हेल्थ व AI ...
सामाजिक संगठनों ने सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण से की मुलाक़ात, समस्या से कराया रूबरू
यीडा इलेवन ने धमाकेदार प्रदर्शन से ग्रेटर नोएडा इलेवन को 34 रनों से हराया
अलग -अलग सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
आशाओं के चल रहे धरने को किसान एकता संघ ने दिया समर्थन