भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू: सुरेन्द्र सिंह नागर

ग्रेटर नोएडा:- भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार उसका जनाधार कम होता जा रहा है। जिससे वह बहुत घबराई हुई है। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा का गठबंधन बनने के साथ ही भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर का। वह दनकौर में सोरन प्रधान फार्म पर आयोजित “समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल बड़े-बड़े झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करते है, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है और कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक, पिछड़े अतिपिछड़ों महिलाओं को लाभ पहुचाने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के व्यवहार एवं कार्यशैली से सभी प्रभावित है तथा उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश ने विकास की नई बुलंदियों को छुआ था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा- बसपा के महागठबंधन से भाजपा अस्सी की अस्सी सीटों पर पराजित होगी। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी रमेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, सोरन प्रधान, रविन्द्र प्रधान, दयाराम शास्त्री, कृशान्त भाटी, अमित रौनी, शोएब लुत्फी, उमेश नागर, सीपी सोलंकी, सलमू सैफी, अनुज नागर, अनूप तिवारी, समय सिंह, सूरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर अलोक सिंह व पूरी टीम को किया सम्मानित
सपा नेता विक्रम भाटी की पुण्यतिथि पर प्रो रामगोपाल यादव ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित
भाजपाइयों ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 
सपा ने पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटीयों में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक टीमों के गठन की घोषणा
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ महारैली, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर...
नोएडा- ग्रेनो में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी को एक और झटका, सुरेंद्र नागर का राज्यसभा से इस्तीफा, लग रही है ये अटकलें
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
प्रेमपाल यादव बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव
MLC शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा का सूरजपुर में  भव्य स्वागत    
एडवोकेट रविन्द्र भाटी के नेतृत्व में निकली गई साईकिल परिवर्तन यात्रा, क्या हैं मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर
गजेन्द्र सिंह बने रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
बसपा नेता गजराज नागर सपा में शामिल हुए
जेडीयू -भजापा विधानमंडल के के नेता चुने गए नितीश कुमार, कल लेंगे मुख्यमंत्री का पद की शपथ