शारदा विश्वविद्यालय ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

ग्रेटर नोएडा : डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, शारदा विश्वविद्यालय ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया, जो कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।

डॉ. स्वाती शर्मा के उत्साहवर्धक भाषण से शुरू हुए दिन के बाद, “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” शीर्षक रैली जो कि पूरे तालरा गांव के लिए आयोजित हुईl रैली के दौरान, गांव के केंद्र में एक अत्यंत ऊर्जावान, जानकारीपूर्ण और प्रेरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें बालिका के महत्व को बताया गया और उसकी उच्च शिक्षा का समर्थन किया गया क्योंकि देश कि लड़कियां ही वह आधार हैं जिस पर देश के गौरवशाली भविष्य की नींव होगी।

रैली के बाद, बी.एस.खुराना और टीम जो की बीइंग सोशल NGO से थी, ने “केयर फ्री लाडो” (सीएफ़एल) कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका लक्षय गांव व स्कूल की लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म में स्वच्छता के महत्व को प्रदर्शित कराना था और उपस्थित महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किये गए, जिसके लाभों को समझाते हुए, उनके उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।

पूरा कार्यक्रम पी.के गुप्ता (चांसलर) और डॉ.जगदीश एचजी (डीन, स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज), शारदा यूनिवर्सिटु के कुशल नेतृत्व में और डॉ.स्वाति शर्मा (स्टाफ-इंचार्ज), डॉ .अलंकृता चौधरी, डॉ कुलदीप धनखड़, डॉ.साहिल ठाकर, इंटर्नस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया l इस दिन के आयोजन को महिलाओं द्वारा मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ आदेतें को अपनाने के साथ-साथ, राष्ट्र के गौरव (बेटियों) के जन्म का स्वागत हर्ष ओ उल्लास से करना था. उसके उपरांत, बालिकाओं और उनकी शिक्षा का समर्थन करवाना था ताकि वह अपने कठिन महनत, कठोर परिश्रम और कौशल नेतृत्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र को बनने में अपना बराबर योगदान दे सकें।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में हुआ आईआईआरएफ एजुकेशन इंपैक्ट अवार्ड 2023 का आयोजन
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
आइआइएमटी कॉलेज में आरटीआई की संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्‍ठी
जीएल बजाज संस्थान की पीजीडीएम छात्रा को मिला नेशनल टाॅपर एवं वूमन टाॅपर का अवार्ड
लंदन में गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का भव्य अल्युमनाई सम्मेलन।
Aryan Khan Bail LIVE Updates: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान आर्थर रोड जेल से हुए रिहा
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में रक्तदान शिविर
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
नई दिल्ली की छात्रा को मिला 225,000 डॉलर (एयूडी) का शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप
Ryanities on a mission for an Eco friendly festival of Lights
हुनर से आत्मनिर्भरता तक: ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर शुरू
एनआईआरएफ रैंकिंग-2023 में आई. टी. एस. ने लहराया परचम
AKTU की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल छात्रों को मिला मौका, करा सकते हैं चैलेंज मूल्यांकन
जी. डी. गोयंका में आन लाइन श्रीकृष्णजन्माष्टमीका कार्यक्रम
एमिटी के छात्रों-शिक्षकों ने असहाय उपेक्षित बुजुर्गों को कराया ख़ुशी का एहसास