यमुना एक्सप्रेसवे : सड़क हादसा, बस में घुसी कार, दस घायल

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह एक कार आगे चल रही बस में जा घुसी। हादसे में कार व बस में सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दो को गंभीर अवस्था मे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

दिल्ली निवासी एक परिवार घूमने के लिए शुक्रवार को अपनी ईको कार से आगरा जा रहा था। कार में 6 लोग सवार थे। जब वह सुबह करीब 6 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी उनकी कार आगे चल रही एक प्राइवेट बस में जा घुसी। हादसे के समय घना कोहरा था। हादसे में कार सवार नितिन, अंजली, हरवीर, शिल्पा, नेहा, मुकेश व बस सवार सत्तो आदि करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे की एम्बुलेंस व सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। वहीं दो लोगों को गंभीर अवस्था मे नॉएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोहरे के कारण बस की रफ्तार कम थी
यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह घना कोहरा था। जिसके चलते आगरा के लिए नॉएडा से सवारियां लेकर आगरा जा रही एक प्राइवेट बस घने कोहरे के कारण धीमी रफ्तार से चल रही थी। वही पीछे से आई तेज रफ्तार कार को बस कोहरे के कारण दिखाई नही दी और हादसा हो गया।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन
भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है 2021 का बजट - प्रो. मनीष शर्मा
कल का पंचांग, 16 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता, उद्यमियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की उठाई मांग
लोगों की सुरक्षा में तत्पर निजी सुरक्षाकर्मियों को ठंड से बचाने ‘पहल’
ग्रेटर नोएडा में सांड का हमला: युवक ICU में भर्ती, बच्चे को भी लगी चोट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ; वाणिज्यिक भूखंडों की योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज ग्रेटर नोएडा में आगमन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों...
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत
दनकौर स्टेशन के पास यह रेलवे फाटक रहेगा बंद, गौर से पढ़ें यह खबर
नेत्रदान से रोशन हुई ज़िंदगी: GIMS में ICU मरीज के परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल
मूर्ति चोरी के विरोध में जैन समाज निकालेगा शांति मार्च
डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत
डीएम बी.एन. सिंह व एसएसपी लव कुमार को इस नेक काम के लिए मिल रही है खूब वाहवाही
तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन
लॉयड बिजनेस स्कूल का भव्य दीक्षांत समारोह: पीजीडीएम 2022-24 बैच के छात्रों ने नई यात्रा की शुरुआत की