देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन

ग्रेटर नोएडा: आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की गलत नीतियों के खिलाफ संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर आमरण अनशन (भूख-हड़ताल) पर बैठ गये। जिसमे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर पिछले 1 वर्ष से संगठन के कार्यकर्ता समस्या का समाधान की मांग कर रहे हैं । धरने का संचालन संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने किया.


देखें VIDEO,

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि संगठन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर संगठन के कार्यकर्ता पिछले 1 वर्ष से समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आ रहे हैं । लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसको लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हे धरने को ज़ू- 3 के आरडब्लूए पदाधिकारी, कांग्रेस पार्टी व भारतीय किसान यूनियन एकता ने संगठन को समर्थन दिया । संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर ने बताया कि जिले में भ्र्ष्टाचार पूरे चरम सीमा पर है। जिसे जल्द से जल्द खत्म कराने की जरूरत है।इसी सिलसिले में करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा प्राधिकरण के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया।जिसमें मुख्य मांगे निम्न प्रकार है –

1- जिन गाँवो में चुनाव खत्म हो चुके है उनका सेक्टरों की तर्ज पर विकास किया जाए।
2- प्राधिकरण द्वारा निर्मित भवनों व सड़को में जो बहुत जल्द जर्जर हालत में हो गए है उनकी जांच कर दोषियों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही की जाए।
3- किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे आवारा पशुओ की समस्या का तुरन्त निवारण किया जाए।
4- सेक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 घण्टे के लिए सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था की जाए।
5- गाँवो के अंतर्गत तालाबो का सौंदर्यकरण व खेल के मैदान की व्यवस्था हर गाँव मे की जाए।
6- किसानों की 64% मुवावजा व 4% प्लॉट्स की समस्या का त्वरित निवारण किया जाए।
7- ग्रेटर नोएडा शहर एवं गाँवो के मुख्य मार्गो गड्ढा युक्त हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से गड्ढा मुक्त किया जाए।
8- जय हिंद साथियों करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा दिए गए समस्याओं के सभी ज्ञापनों पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
जिला सरंक्षक संजय भैया ने बताया कि यह भूख हड़ताल जब तक जारी रहेगी तब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मांगों को पूर्ण रूप से नहीं मानेगी।

इस दौरान संगठन के सरंक्षक युद्धवीर शिशौदिया, जतन भाटी,प्रेम प्रधान,बृजेश भाटी, लोकेश भाटी,जीत बैसोया, गौरव टाइगर,अशोक कमांडो,कर्मवीर फौजी,हरि श्याम ठाकुर, कृष्ण नागर,दीपक भाटी,कृष्ण नागर, देवेंद्र टाइगर, मोहित नागर, राकेश,रोहित,आशुतोष शर्मा,अभिषेक,राहुल,अमित नागर, आजाद अधाना,कुलदीप मालिक आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आईआईएमटी कॉलेज समूह में धूमधाम से मना लोहड़ी पर्व, सांस्कृतिक रंगों में रंगा परिसर
भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, बदल जाएगी सियासत
फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, ठगी गई रकम को क्रिप्टो करेंसी के म...
थरमोकोल की कंपनी में लगी भीषण आग
चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगा एक्सप्रेस वे, मिलेगी रेलवे व रोड कनेक्टिविटी
डीसीपी व एसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर मंथन, GNIM में हुआ करिकुलम रिव्यू सेशन
टीम ग्राम पाठशाला ने चलाया जन जागरण अभियान
दिल्ली चुनाव: गौतमबुद्धनगर में कार्यरत दिल्ली के मतदाताओं को 5 फरवरी को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
योग और स्वास्थ्य, पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
किसान डरने वाला नहीं है : संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन
कुश मिश्रा का यूपीएससी में हुआ चयन, बने आईपीएस, शहरवासियों ने किया सम्मानित , पिता ग्रेनो प्राधिकरण...
नहर में छलांग लगाकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने बचाया
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर: कई नए प्रतिभागियों और 200 से अधिक महिला उद्यमियों ने रोमांचक उत्पाद श्रृंखला क...
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीसरा अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन