भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, बिहू के उपलक्ष में खिचड़ी महाभोज का आयोजन गौरी शंकर मंदिर, गामा 1 में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमान विनय जी, विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ने संक्रांति के वैज्ञानिक व पौराणिक महत्व को बताया। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तथा उसकी गति उत्तरायण हो जाती है जिससे गर्मी का प्रताप बढ़ने लगता है। इस दिन से शरद ऋतु प्रारम्भ हो जाती है। यह उत्सव सामाजिक समरसता का भी द्योतक है। उन्होंने कहा कि सैकडों वर्षों की गुलामी के बाद समाज में आए जाति के दोष को दूर कर , हम सब एक परिवार के अंग है, ऐसी मनुष्यता के भाव का निर्माण करें। विनय जी ने बताया कि हिन्दू आदिकाल से ही प्रकृतिवादी है और उसके अनुरूप जीवन शैली अपनाता आया है। उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुलपति डॉ आर के खण्डल ने धर्म को धारण करने पर जोर देते हुए कहा कि हम जन्म से मृत्यु तक सारे संस्कार हिन्दू संस्कृति के अनुरूप करते हैं । उन्होंने कहा कि हम पृथ्वी पर बोझ न बने तथा प्रत्येक व्यक्ति अपनी अपनी राशि के कम से कम दो पौधे अवश्य लगाए तो कोई भी रोग पास नहीं आएगा।

कार्यक्रम में ISKCON डेल्टा 2 की टीम द्वारा कृष्ण भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया जिससे सभी भक्तवृन्द आनन्दमय होकर नाचने लगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. विवेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में संघ के सहजिला संघचालक नौरंग , ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गायत्री परिवार के अध्यक्ष अवधेश सक्सेना, नरेश गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट के वकील अजेय कुमार गुप्ता, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सौरभ बंसल,ललित शर्मा, उत्तराखंड समिति के अध्यक्ष जे पी एस रावत, हेम पांडेय, तेज ज्ञान फाउंडेशन के अजब सिंह , मलयाली समाज के विजय व राधकृष्णन, हिमाचल समिति के एन एल सैनी , गिरीश गुप्ता, विंग कमांडर आर एन शुक्ला, पवन वार्ष्णेय, महेंद्र उपाध्याय, तरुण कच्छवाहा, परमेश्वर दयाल, गुड्डी तोमर, डॉ. सुधीर सिंह, संजीव गुप्ता, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे

विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी आगुंतकों को धन्यवाद दिया तथा अंत में खिचड़ी, मूंगफली व रेबड़ी का वितरण किया गया।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में तीन दिवसीय "स्माइल सागा ईविन्स 7.0" का आगाज
नोवरा ने छपरौली में चलाया मास्क अभियान 
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में PAXMUN-2025: छात्रों ने उठाए वैश्विक मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव
लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, सपा ने कसी कमर
CYSS ने छात्रों के हित में उचित फैसला लेने का किया अपील
कल का पंचांग, 22 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
GIMS ग्रेटर नोएडा में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) सर्टिफिकेशन कोर्स का सफल समापन
आईएफएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दादरी विधायक ने घर जाकर दी बधाई
मेडिकल डिवाइस पार्क का ड्रा कल 5 अप्रैल  बुधवार को, GRENONEWS YouTube  CHANNEL पर होगा सीधा प्रसारण 
IEA ने यातायात पुलिस को सौंपा मांग पत्र: नो एंट्री से उद्यमियों को हो रहा है नुकसान!
पं. सागर शास्त्री ने बताया: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
ओएसिस वेनेशिया हाइट्स में होगा नवरात्रि 2022 महोत्सव , महिलाओं ने लिया संकल्प
ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश के...
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
दर्दनाक : सड़क हादसे में धू-धू कर जली एम्बुलेंस, तीन की मौत