रेरा बिल को मजबूत करे सरकार, बिल्डर नही मानते रेरा ऑर्डर – नेफोमा

ग्रेटर नोएडा : आज नेफोमा सदस्यों ने रेरा सचिव अबरार अहमद से मीटिंग कर फ्लेट बायर्स की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें विभिन्न सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया भू- सम्पदा विनियामक रेरा कानून अच्छा ड्राफ्ट हुआ था व अधिकारी भी कर्तब्य निष्ठा से कार्य करते हुए आर्डर दे रहे है लेकिन बिल्डर द्वारा कोई आदेश न मानने से फ्लेट बायर्स अत्यंत दुखी और निराश है, रेरा रियल एस्टेट बिल 2016 में ऐसा कोई प्रावधान, अधिकार नहीं है कि बिल्डर रेरा आदेश नही मानेगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी, बिल्डर को बाध्य किया जाएगा, जेल हो जाएगी या संपत्ति कुर्की कर ली जाएगी अगर कानून में प्रावधान होता तो बिल्डर पर दबाब बनता.

रश्मी पांडेय ने कहा रेरा आर्डर को नही मानने से समय की ज्यादा बर्बादी हो रही है जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट ही जाना पड़ेगा तो रेरा बिल का क्या मतलब है,रेरा – भू- सम्पदा विनियामक बिल को फ्लेट बायर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूत बनाना होगा जिससे लाखों फ्लेट बायर्स को फायदा मिल सके.

मीटिंग में नेफोमा सचिव रश्मी पांडेय, आसिम खान, राजीव निझावन, कर्नल टी०पी० त्यागी, राशिद सिद्दीकी, तरुण भारत चौहान, विनोद शर्मा, विकास कक्कड़, संजय श्रॉफ आदि भाग लिया ।

यह भी देखे:-

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति द्वारा शरबत वितरण
जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार का कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में संपन्न
सपा कार्यकर्ता ने गरीबों को खाने के पैकेट बाटे
गांव-गांव कैंप लगाकर जनता को दी जाए बैंक योजनाओं की जानकारी: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में हुआ परिवर्तन
ग्रेटर नोएडा : महिलाओ ने झूला झूल नाच के साथ गीत गाकर मनाई हरियाली तीज
जुनेदपुर गाँव मे करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाई बसन्त पंचमी
16 वी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
सभ्य सामाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी : डॉ. राहुल वर्मा
ईशान आयुर्वेद कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्वेदा दिवस- 2022 मनाया गया
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
करंट से लाइनमैन की मौत:बिजली की लाइन ठीक करते समय चपेट में आया, विभाग पर लापरवाही का आरोप
कार्रवाई : सेंट्रल वर्ज में मिली खामियां, ठेकेदार पर दो लाख का जुर्माना
जीआईएमएस अस्पताल में क्रॉनिक पेन और पैलिएटिव मेडिसिन ओपीडी का शुभारंभ
जहांगीरपुर में नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन