ग्रेटर नोएडा : लूटेरा दूल्हा गैंग पर लगा गैंगस्टर

ग्रेटर नोएडा। जिले में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से डीएम बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में जनपद के 4 गुण्डों पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित गुण्डें महिलाओं से शादी कर उनकी सम्पत्ती को हडपकर भाग जाना व चोरी करके लाभ कमाना जैसे जघन्य अपराध से सम्बन्धित है।

इसी क्रम में इनके उपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर तरूण शर्मा पुत्र रमेशचंद शर्मा निवासी ग्राम भौपपुरा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद, दुर्गाशु उर्फ दुर्गा उर्फ गुडिया पुत्री इन्द्रपाल सिंह निवासी हजरा थाना सहसपुर जिला देहरादून उत्तराखण्ड, साजिद उर्फ सोनू उर्फ राजू पुत्र साबिर निवासी कटहैरा रोड बुग्गी वाले के मकान के पास कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, परवीन पुत्र कुवरपाल निवासी ग्राम पताडी थाना जारचा गौतमबुद्धनगर जिला गौतमबुद्धनगर पर गैंगस्टर लगाया गया है।

डीएम ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

प्लेसमेंट एजेंसी संचालक ने नौकरी दिलाकर की घिनौनी हरकत
NewsFlash : पुलिस एनकाउंटर में दो ईनामी बदमाश घायल
शादी से पहले स्कोर्पियो माँगना पड़ा महंगा
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
दो शातिर ठग गिरफ्तार, कोर्ट से वाहन चालान रसीद चोरी कर ऐसे लगाते थे चूना, पढ़े पूरी खबर
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बादलपुर थाने के चक्कर काट रहा है पीड़ित , नहीं हो रही है सुनवाई
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
मोबाईल शॉप की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी का भंडाफोड़ , स्लीपर के नीचे बने हुए बॉक्स में ...
किशोरी को अगवा कर जबरन करवाना चाह रहे थे शादी, महिला समेत तीन गिरफ्तार
46 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...
बेलगाम लूटेरों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बरपाया कहर, पढ़ें पूरी खबर
ई-रिक्शा चोरी के आरोप में 3 गिरफ्तार