दो हत्या का खुलासा: जमीन के लिए भाई की और शराब के लिए दोस्त की हत्या, पढ़ें पूरी

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मामले में भाई ने 25 गज की जमीन हड़पने के लिए शराब पिलाकर भाई को मौत के घाट उतार दिया तो दूसरे मामले में शराब की बोतल के विवाद में दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर डाली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले मंगल सिंह की हत्या गुरुवार रात की गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में मिला था। पुलिस की टीम ने जांच की तो पता चला कि मंगल के भाई सुमेर ने उसकी हत्या की है। आरोपी मंगल की 25 गज जमीन हड़पना चाहता था। लाठी-डंडे से हमला कर हत्या की गई थी। हत्या में इस्तेमाल लाठी व चमचा पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी सुमेर सिंह वर्तमान में बिसरख के तिगरी गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई ने मिलकर 50 गज का प्लॉट लिया था। उस पर एक कमरा भी बनाया है। दोनों भाई के हिस्से में 25-25 गज जमीन तिगरी गांव में है, लेकिन सुमेर को लगता था कि वह मंगल की हत्या कर उसके हिस्से की भी 25 गज जमीन हासिल कर लेगा। इसके चलते उसने अपने भाई की हत्या कर दी।
दोस्त ने की थी ऑटो चालक की हत्या

दूसरे मामले में मूलरूप से हाथरस के सादाबाद के रहने वाले ऑटो चालक अमर सिंह की हत्या बीते छह जनवरी को की गई थी। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऑटो चलाते थे। जांच में पता चला कि उसके दोस्त महेश ने उसकी हत्या की है। घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों में शराब की एक और बोतल लाने को लेकर विवाद हुआ था। महेश ने अमर से कहा कि एक और बोतल लेकर आओ तो अमर ने मना कर दिया। दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद अमर शराब लेने गया। महेश इस बात पर नाराज हो गया कि अमर शराब के अद्धे की जगह क्वार्टर बोतल लेकर क्यों आया। इसी बात को लेकर उसने ऑटो चालक की हत्या कर दी। आखिरकार पुलिस ने दोनों मामले का खुलासा कर दिया है.

यह भी देखे:-

होस्टल संचालक से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल
अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
रिश्ते के खून का प्रयास करने वाले भाई गिरफ्तार
सुपरनोवा के पास दर्दनाक हादसा: परीक्षा के बाद पार्टी करने गए छात्र की डूबने से मौत, पुलिस जांच में ज...
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने गूंडों पर लगाया गैंगस्टर
बिसरख पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले  गैंग के दो गिरफ्तार
रामायण मेला समिति दंगल , दो दर्जन पहलवानों ने की जोरआजमाइश
खनन माफिया पर शिकंजा, बढ़ाई गई एनएसए की अवधि
ग्रेटर नोएडा : 25 हज़ार लीटर अवैध शराब के साथ 10 लोग गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
काशीराम आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर ठगी
अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा बहेलिया गिरोह, पांच डकैत गिरफ्तार
सुपरवाइजर को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा
एटीएम से पैसा निकालने वाले ये खबर जरुर पढ़ें, एटीएम कार्ड बदलकर ठगी वाले बदमाश पकड़े गए