भाजपा कार्यकार्ता का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। दादरी पुलिस ने बीते एक सप्ताह पूर्व गाडी की साइड लगने पर वर्चस्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ता को जबरन घर से उठाकर ले जााने के बाद गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। अन्य हत्यारो की पुलिस तलाश में लगी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 जनवरी को नगर के रेलवे रोड पर आमका रोड निवासी धर्मी का नगर के रेलवे रोड पर गावं सुनपूरा निवासी पैकार व उसके साथियो के से गाडी टच होने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसे लेकर मामला वर्चस्व में बदल जाने पर होकर धर्मी को जबरन घर से उठाकर ले जाने के बाद मारपीट कर गोली मार दी थी। जिससे धर्मी की मौत हो जाने के बाद शव को गांव रूपबास के पास डाल दिया था। इस मामले में पांच लोगो के खिलाफ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो नामजदो को पूर्व में ही गिरफतार कर लिया था। आज पुलिस ने दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव समाधिपुर के पास नामजद पैकार सिंह पुत्र भागमल निवासी सुनपुरा को गिरफतार कर लिया। पुलिस अन्य हत्यारों की तलाश में लगी है।
