जहाँगीरपुर सड़क किनारे अतिक्रमण से हो रहा जाम का झाम

जहांगीरपुर: कस्बा जहांगीरपुर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों की समस्या से विगत काफी समय से जूझता रहा है. खुर्जा जेवर रोड पर स्थानीय मंदिर बस स्टैंड तथा पब्लिक इंटर कॉलेज चौराहे के मध्य लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर सड़क के दोनों ओर बतेहासा अतिक्रमण है अतिक्रमण के चलते इस सड़क पर सुबह से शाम तक भारी जाम रहता है. जाम के झाम से यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है. यात्रियों का जीना मुहाल हो गया है. वर्ष में एक दो बार स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कुछ फल सब्जी विक्रेताओं की ठेले धकेल एव खोके अवश्य हटा दिए जाते हैं लेकिन चंद दिनों बाद ही सड़क पुनः अतिक्रमण के मकड़जाल में फंस कर रह जाती है. कस्बा जहांगीरपुर के बीच से गुजरती खुर्जा जेवर रोड पर सड़क के दोनों तरफ से सेकड़ो खोके एवं ठेलियां खड़ी रहती हैं. सब्जी फल विक्रेताओं ने भारी संख्या में अस्थाई दुकानें पक्की दुकानों एवं सड़क के मध्य बना ली हैं. दुकानदारों ने दुकान के आगे काफी बड़े-बड़े टीन सेट लगा कर कब्जा कर लिया है. बाजार में खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचे ग्राहकों को अपने ट्रैक्टर भैंसा बुग्गी कार आदि खड़ा करने की जगह नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से आए दिन लोगों में विवाद होता रहता है और अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं.

स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस के सहायता से जब भी सड़क के अतिक्रमण हटाकर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है . कुछ समय बाद ही पुनः वही स्थिति पैदा हो जाती है. लोगों का खुला आरोप है कि दुकान मालिक ही किराया वसूल कर अपनी दुकानों के सामने सब्जी फल विक्रेताओं के खोखे ठेले आदी लगवाते हैं जिन्हें पुलिस एवं स्थानीय निकाय प्रशासन ही कड़ी कार्रवाई करके हटा सकता है. वैसे अतिक्रमण एवं सड़क जाम के बीच अटूट रिश्ता है जिसे तोड़ना वक्त की दरकार है. खुर्जा जेवर रोड पर रोजाना उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरियाणा रोडवेज तथा प्राइवेट बसों के अलावा ट्रैक्टर ट्रक डंपर सहित सैकड़ों निजी वाहन दौड़ते हैं. हजारों छात्र एवं यात्री रोजाना इन्हीं वाहनों के माध्यम से यात्रा करते हैं जो अक्सर जाम की वजह से समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं. प्रत्येक गुरुवार को स्थानीय रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार बाजार के कारण जाम की भारी समस्या होती है. सड़क से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है. यही नहीं पुलिस चौकी समक्ष भी सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है. नागरिकों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत तथा पुलिस प्रशासन को सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाने का सार्थक प्रयास करना होगा . —- रिपोर्ट: विनय शर्मा, जहांगीरपुर

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में प्रत्येक बूथ पर चला भाजपा का वृक्षारोपण अभियान
स्वच्छता पर स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
कोरोना से बचाव को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उठाए ये बड़े कदम, हेल्प लाईन नंबर जारी
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री
यूपी चुनाव: जेवर में हुई रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा, सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये लाभ
किसी अपात्र को लीज बैक किया तो होगी कड़ी कार्रवाई : ऋतु माहेश्वरी
24 और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को खरीदने जा रहा भारत, एयरस्ट्राइक व कारगिल में दिया था पाक को दर्द
COVID-19:यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह हुए सील
आचार सहिंता लगते ही डीएम बी.एन. सिंह एक्शन में , हटने लगे होर्डिंग और बैनर
किसान पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट: जाटों में सरकार से नाराजगी है, पर इतनी नहीं कि दू...
उत्तराखंड: आज ऋषिकेश आएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगातें, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
नशा मुक्त भारत के के चलाया हस्ताक्षर अभियान,  डीएम मनीष वर्मा ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना
कल का पंचांग, 25 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भगवान श्रीकृष्ण की कथा में मन की सुंदरता का संदेश, कुब्जा उद्धार प्रसंग ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
कल का पंचांग, 1 अगस्त 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक UPSIDC का आईआईए पदाधिकारियों ने किया स्वागत