ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से युवक की हत्या

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव मे रहने वाले एक व्यक्ति की आज सुबह को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि व्यक्ति की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली की तिगरी गांव में रहने वाले मंगल सिंह (35 वर्ष) पुत्र नवरत्न सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक मूल रूप से जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। वह करीब 15 वर्षों से ग्रेटर नोएडा के तिगरी गांव में रह रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि व्यक्ति की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। इसका अपने परिवार वालों से विवाद चल रहा था। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
दोस्त ने खून से लिया थप्पड़ का बदला , गिरफ्तार
STF का बड़ा खुलासा: उद्योगपतियों से रंगदारी वसूलने वाला गैंग पकड़ा, झूठी शिकायतों से बनाते थे दबाव
नाले में मिला युवक का शव
पति की प्रताड़ना से पत्नी ने की ख़ुदकुशी, आरोपी पति गिफ्तार
हाथरस अपहरण कांड: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिनव भारद्वाज सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक...
बाइकर्स गैंग का बोलबाला, महिला से दिन दहाड़े लूटी चेन 
कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
बंद पड़े घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
मोबाईल शॉप से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
एनकाउंटर में घायल हुआ चेन स्नैचर, काफी  दिनों से तलाश रही थी पुलिस
मासूम के साथ बलात्कार करने वाला डॉक्टर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार , पैर में लगी गोली
नकदी व लैपटॉप लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
डीएम बी.एन . सिंह ने दो के खिलाफ लगाया लगाय गैंग्स्टर
ग्रेटर नोएडा : एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए बदमाश