भाजपा सरकार में चौतरफा अराजकता का माहौल : रमेश प्रजापति

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव के नेतृत्व में पतवाड़ी, घरबरा, नवादा, मोहियापुर, बहलोलपुर, चोटपुर आदि गांव में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी रमेश प्रजापति मौजूद रहे।

इस मौके पर रमेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के हालात भयंकर हो गए हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आज देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार का गठन हुआ है चारों तरफ अराजकता का माहौल फैला हुआ है महिलाओं और बच्चियों की आबरू सुरक्षित नहीं है, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के विकास को जो गति मिली थी। वह भाजपा सरकार की बदले की भावना की वजह से बिल्कुल ठहर गई है उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति समाज को जाति धर्म मे बांटकर राजनैतिक लाभ लेने की है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील चौधरी, नरेंद्र नागर, अनिल यादव, कमल भाटी, विक्रम प्रधान, सुभाष भाटी, अमित मुखिया, विनोद लोहिया, अमित रौनी, कृशान्त भाटी, देवेंद्र अवाना, कर्मवीर गुर्जर, रेशपाल अवाना, जितेंद्र अग्रवाल, जय यादव, विनीत भाटी, अनूप तिवारी, मितीन भाटी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल :प्रिंस भारद्वाज
लोकसभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया संचालकों के लिए एडवाइजरी
घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
ग्रेनो में हिन्दू जागरण मंच संगठन का विस्तार, सतेंद्र राघव बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मणिपुर घटना को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मणिपुर में काबिज भाजपा सरकार को...
जेवर में ललित नागर का डोर टू डोर कैंपेन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
अकबर खान बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष
गौतमबुद्धनगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न, स्वदेशी को अपनाने का आह्वान
आम आदमी पार्टी के दादरी विधानसभा से संजय चेची प्रभारी /प्रत्याशी नियुक्ति किये गए
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फ्लैट खरीदारों  की समस्याओं को लेकर आप ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन 
बीकेयू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की यीडा अधिकारीयों से मुलाकात, किसानों की समस्या पर हुई चर्चा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
नोएडा के किसानों का मुद्दा संसद में उठाएंगी वृंदा करात
श्रीकांत त्यागी परिवार से मिलने से पहले ही सपा में फूट