नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बैठक

ग्रेटर नोएडा। नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के वित्तीय संसाधनां में वृद्धि एवं नगरीय निकायों में पारदर्शी एवं वैज्ञानिकों प्रणाली से सम्पत्तियों का मूल्यांकन कराने के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के सदस्य शिव शंकर सिंह के द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के कार्याे की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि नगरीय निकायो के उत्थान और नागरिकों को अनिवार्य शहरी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की आय के स्त्रोतों को इस प्रकार बनाया जाना आवश्यक है कि सम्बन्धित नगर निकाय आत्मनिर्भर हो सकें और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने में सक्षम हो सकें।

इसी क्रम में बीएन सिंह के द्वारा दादरी, जेवर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जहाॅगीरपुर नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी के द्वारा आबादी के आधार पर सभी से हाउस टेक्स व जलकर में वृद्धि की जाये ताकि रिवेन्यू में वृद्धि हो सकें। उन्होंने समीक्षा करते हुये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार का आहवान किया कि उनके द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को प्रशिक्षिण दिया जायें, ताकि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा सकें।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार के द्वारा उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के सदस्य शिव शंकर सिंह को आश्वस्त करते कहा कि उनके द्वारा जो आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है, उनका अधिकारियों के माध्यम से पालन सुनिश्चित कराया जायेंगा और नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के वित्तीय संसाधनां में वृद्धि की जायेंगी। आयोजित समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दादरी समीर कुमार कश्यप, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिलासपुर विनय कुमार पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दनकौर भोला नाथ कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहाॅगीरपुर अशोक कुमार खरवार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जेवर दिनेश शुक्ला, नगर पंचायत रबुपुरा से राजेश शर्मा उपस्थित रहें।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला पाई 1  : शिव पार्वती का विवाह देख मन्त्रमुग्ध हुए दर्शक, विधायक तेजपाल नगर ने क...
22 नवंबर से होगा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज
एनटीपीसी दादरी में नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा रोड सेफ्टी हेतु जागरुकता कार्यक्रम
आत्मदाह करने वाले युवक की मौत
आरबीएमआई कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा जगत के योगदान को मिला सम्मान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सख्त एक्शन: सड़क और नदी किनारे कूड़ा डालने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹1 लाख...
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
सराहनीय, LOCK DOWN में जरुरतमंदों की मदद के लिए तमाम महिला संगठन एक साथ
राजस्थान, हरियाणा दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में कोई काट रहा है चोटियां, दहशत में महिलाएं
ग्राम हबीबपुर में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, रणवीर चौधरी बने अध्यक्ष
“सर्जन-2025” में गूंजा सेवा, स्नेह और सहयोग का स्वर: नेह नीड फाउंडेशन ने रचा सामाजिक समर्पण का नया अ...
आईआईए की 29वीं मंथन गोष्ठी संपन्न, सदस्य निर्देशिका का विमोचन बना मुख्य आकर्षण
किसानों का लगातार धरना जारी, 12 सितम्बर को प्राधिकरण पर ताला लगाने की चेतावनी
ग्रेनो वेस्ट में जल्द बनेगा प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर, शिकायतें जल्द होंगी हल, जल्द खुल सकता है आधार ...
यमुना नदी उफान पर, ग्रेटर नोएडा के तटीय इलाकों में बढ़ा जलस्तर
दिवाली पूर्व संध्या पर ईएमसीटी की टीम के द्वारा 150 परिवारों को राशन, मिठाई पाकर बच्चो और बड़ो के च...