अब कुपोषित बच्चों के परिवार का बनेगा राशन कार्ड

ग्रेटर नोएडा। डीएम बी.एन सिंह के निर्देशन में बाल विकास पुष्टाहार विभाग बच्चों का कुपोषण समाप्त करने मे सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए कन्वर्जेंस विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की अभिमुखीकरण कार्यशाला उप जिला अधिकारी जेवर की अध्यक्षता में विकासखंड जेवर में आयोजित की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी प्रसून दिवेदी ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए कन्वर्जंस विभाग अर्थात बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है । यदि एक बच्चा कुपोषित है तो उसके पीछे केवल भोजन की कमी नहीं बल्कि स्वच्छ पेयजल की अन उपलब्धता एवम् शौचालय का प्रयोग न करना भी कारण है ।इसके लिए जरूरी है कि सभी कुपोषित बच्चों के परिवारों को स्वच्छ शौचालय मिले और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध हो। साथ ही जिन परिवारों के राशन कार्ड न बने हुए हैं उनके राशन कार्ड बनवाए जाए जिससे उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके । उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सर्वेक्षण कर 1 सप्ताह के अंदर कुपोषित बच्चों के परिवारों को आवश्यक सुविधाओं की सूचना बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से उन तक पहुंचाएं। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह द्वारा अवगत कराया गया आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई पुताई एवं मरम्मत का कार्य 14वें वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम प्रधानों के द्वारा कराया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्र पर आवश्यक संसाधन जैसे वजन मशीन एवं गर्भवती महिलाओं के जांच के लिए बेड तथा पर्दे की व्यवस्था भी पंचायती राज विभाग द्वारा की जाएगी। कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण , एवं पूर्ति निरीक्षक के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुएं तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहै।

यह भी देखे:-

जेवर में महिला सम्मेलन के मंच से गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, खादी और नारी शक्ति पर जोर
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए अ...
ग्रेटर नोएडा :ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के द्वारा 2 दिवसीय बेल्ट टेस्ट का आयोजन
बारिश से मकान का छत गिरा, भाई -बहन घायल
बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने खोला मोर्चा, हंगामा प्रदर्शन
मतदान से 48 घंटे पूर्व बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी अधिकारी ने दुकानों का किया निरीक्षण, आदेशों ...
सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने क...
आईएफएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दादरी विधायक ने घर जाकर दी बधाई
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
बिसरख पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
आगामी 3 एवं 4 नवंबर को समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क उपकरण मापन शिविर क...
कल का पंचांग, 28 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पीएम मोदी आज करेंगे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का आगाज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे मौजूद
आईआईए ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों ने खेली फूलों की होली, रासलीला में बरसी पुष्पवर्षा
मुख्य सचिव ने जेवर एयरपोर्ट निर्माण को दी रफ्तार, कहा—गुणवत्ता से न हो समझौता, तय समय में हो पूरा का...