रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जूते, जुराब का वितरण किया
ग्रेटर नोएडा : रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा प्राइमरी स्कूल ग्राम घंघोला में पढ़ रहे किसान व मजदूर परिवार के 165 बच्चों को रोटेरियन विजेंद्र भाटी के विशेष सहयोग से जूते व जुराब प्रदान किये गये.

स्कूल के बच्चे जूते जुराब प्राप्त कर बहुत खुश हुए. इन बच्चों की ख़ुशी देखकर क्लब के सदस्य व ग्रामवासी भी काफी खुश नजर आये।
क्लब अध्यक्ष विनोद कसाना ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को सर्दी से बचने के लिए लगभग 400 बच्चो को गर्म स्वेटर जर्शी व लगभग 300 बच्चो को जुते जुराब प्रदान किये जा चुके है
रोटरी क्लब समाज के कार्यो में व गरीब असहाय लोगो की सेवा में हमेशा अग्रसर रहता है ।
इस अवशर पर क्लब अध्यक्ष विनोद कसाना सेकेट्री मुकुल गोयल, सौरभ बंसल, MP सिंह,कपिल गुप्ता,के के शर्मा,विनय गुप्ता,विजेंद्र भाटी जी व ग्रामवासी धर्मेंद्र प्रधान राजेश प्रधान , पवन भाटी, व स्कूल का समस्त स्टाप उपस्थित रहे ।
