बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना पहली प्राथमिकता: धर्मवीर प्रजापति
आगरा: बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ युवा शाखा का एक प्रतिमाण्डल धर्मवीर प्रजापति चैयरमैन माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश से आगरा सर्किट हाउस पर मुलाकत कर उनको संगठन की शिल्ड व फूलों का बुक्का देकर बधाई दी। इस दौरान संगठन के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति व मुख्य महासचिव राजेंद्र आर्य प्रजापति ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ओर समाज के उत्थान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की ।
माटी कला बोर्ड के चैयरमैन धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के सम्मान और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है।प्रजापति समाज ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान दिया है। भाजपा ने हमेशा इस समाज का सम्मान किया है। अन्य दलों ने तो इस समाज का शोषण ही किया है। प्रजापति समाज एकजुट होकर लोकसभा चुनावों में पार्टी का साथ दे। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से समाज की विभिन्न समस्याओं को जल्द ही निस्तारण कराने का अस्वाशन दिया।इस मौके पर देविंद्र प्रजापति पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र आर्य प्रजापति मुख्य महासचिव, लक्ष्मण प्रजापति( हापुड़) पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। —साभार खालिद सैफी